CAA Notification: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, पूरे देश में लागू हुआ CAA, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
CAA Notification: आज शाम से पूरे देश में सीएए लागू हो गया है। केंद्र सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। केंद्र सरकार ने लोकसभा चुनाव से यह निर्णय लेकर बड़ा फैसला किया है। इधर, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसका विरोध किया है।
By Anurag Mishra
Publish Date: Mon, 11 Mar 2024 05:12 PM (IST)
Up to date Date: Mon, 11 Mar 2024 06:31 PM (IST)

CAA Notification: एएनआई, नई दिल्ली। आज शाम से पूरे देश में सीएए लागू हो गया है। केंद्र सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। केंद्र सरकार ने लोकसभा चुनाव से यह निर्णय लेकर बड़ा फैसला किया है। इधर, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसका विरोध किया है। उन्होंने कहा कि नागरिकों को उनके कानूनों से वंचित किया जाता है, तो विरोध करते हैं।
ममता ने किया सीएए का विरोध
#WATCH | On Centre prone to notify CAA guidelines at this time, West Bengal CM Mamata Banerjee says, “Let me see the principles first. The notification has not been issued but. If individuals are disadvantaged of their rights underneath the principles, then we’ll combat in opposition to it. That is BJP’s publicity for… pic.twitter.com/9vfyKmJhtF
— ANI (@ANI) March 11, 2024
केंद्र ने आज सीएए की अधिसूचित जारी कर दी है। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि पहले मुझे नियमों को देखने दीजिए। इसमें लोगों को नियमों के तहत उनके अधिकारों से वंचित किया जाता है, तो हम इसके खिलाफ लड़ेंगे। यह चुनाव के लिए बीजेपी का प्रचार है, यह और कुछ नहीं है।
गृह मंत्री ने कहा था- चुनाव से पहले करेंगे लागू
गृह मंत्री अमित शाह ने एक टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा था कि सरकार की योजना है कि वह सीएए को लोकसभा से पहले लागू कर देगी। इस देश के कानून को कोई भी रोक नहीं सकता है। सीएए कानून संसद में 11 दिसंबर 2019 को पास हो गया था, लेकिन उसके बाद देश भर में हुए भारी विरोध प्रदर्शन के बाद केंद्र सरकार इस कानून को लागू करने की समय सीमा 8 बार बढ़ा चुकी है।


