Smart Home Devices के साथ हो रहा अत्याचार! बिना जानें ये बड़ी गलतियां कर रहे हैं लोग

Smart Home Devices के साथ हो रहा अत्याचार! बिना जानें ये बड़ी गलतियां कर रहे हैं लोग


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • स्मार्ट होम डिवाइस को हवादार जगह पर रखें, ओवरहीटिंग से बचाएं।
  • डिवाइस को लगातार चार्जिंग पर लगाना बैटरी लाइफ घटाता है।
  • खराब क्वालिटी के चार्जर से डिवाइस को नुकसान हो सकता है।
  • हमेशा ओरिजिनल या अच्छी क्वालिटी की एक्सेसरीज का ही प्रयोग करें।

Smart Home Devices Use Tips: हर कोई अपने घर को स्मार्ट होम बनाना चाहता है. यह काफी महंगा काम है और अगर आपको डिवाइसेस बार-बार रिपेयर या रिप्लेस करने पड़े तो खर्चा और भी बढ़ जाता है. जब कोई डिवाइस खराब होता है तो आमतौर पर लोग कंपनी को दोष देते हैं, लेकिन यह भी देखना जरूरी होता है कि उसे यूज कैसे किया जा रहा है. कई लोग अपने स्मार्ट होम डिवाइसेस पर ‘अत्याचार’ करते हैं. उन्हें ऐसी जगह पर रखा जाता है, जहां वेंटिलेशन तक की सुविधा नहीं होती. आज हम बताने जा रहे हैं कि इन डिवाइसेस को यूज करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

Smart Home Devices को भी चाहिए सांस लेने की जगह

कई लोग अपने घर को साफ दिखाने के लिए इन डिवाइसेस को चीजों के पीछे छिपाकर रखते हैं. अगर स्मार्ट हब या राउटर आदि की बात करें तो लोग इन्हें कैबिनेट या ऐसी ही किन्हीं दूसरी जगहों पर रखते हैं ताकि ये घर की सुंदरता के बीच में न आएं. आपको बता दें कि इन डिवाइसेस को कूलिंग के लिए हवा की जरूरत पड़ती है. अगर इन्हें हवा नहीं लग रही है तो लगातार यूज के कारण ये ओवरहीट होने लगेंगे, जिससे परफॉर्मेंस पर असर पड़ता है. इसलिए ऐसे सभी डिवाइसेस को ऐसी जगह पर रखें, जहां वेंटिलेशन हो और इन्हें हवा लग सके.

लगातार चार्जिंग की नहीं है जरूरत

कई लोग अपने डिवाइसेस को रेडी टू यूज रखने के लिए लगातार चार्जिंग पर लगाए रखते हैं. पूरी तरह चार्ज होने के बाद भी वो डिवाइस को अनप्लग नहीं करते. ऐसा करना खतरनाक हो सकता है. अगर बैटरी को 100 प्रतिशत चार्ज होने के बाद भी लगातार चार्जिंग पर रखा जाता है तो हाई-वॉल्टेज स्ट्रेस के कारण इसके अंदर लगा मैटेरियल ऑक्सीडाइज हो जाता है. इसे कारण बैटरी लाइफ कम हो जाती है और पावर को होल्ड नहीं कर पाएगी.

खराब क्वालिटी वाली एक्सेसरीज यूज करना 

कई लोग ऑरिजनल चार्जर या दूसरी एक्सेसरीज खराब होने के बाद घर पर रखे किसी पुरानी एक्सेसरीज का यूज करने लगते हैं. इसके अलावा कई बार पैसे बचाने के लिए सस्ती एक्सेसरीज खरीद लेते हैं. अगर आप भी ऐसा कर रहे हैं तो बता दें कि ये आपके डिवाइसेस के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है. खराब क्वालिटी वाले चार्जर या केबल लॉन्ग टर्म में डिवाइसेस को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इसलिए ऑरिजनल या हाई क्वालिटी वाली एक्सेसरीज ही यूज करनी चाहिए.

ये भी पढ़ें-

नया फोन खरीदना है तो न करें देरी, मेमोरी चिप्स की कमी के बाद अब इन कारणों से आसमान छूने लगेंगी कीमतें