Mohan Cupboard Assembly: किसानों को बड़ी सौगात, गेहूं की खरीदी पर प्रति क्विंटल 125 रुपये का बोनस देगी मध्य प्रदेश सरकार

लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले मोहन यादव कैबिनेट की अंतिम बैठक आयोजित हुई। जिसमें कई अहम फैसले लिए गए।

By Hemant Kumar Upadhyay

Publish Date: Mon, 11 Mar 2024 06:42 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 11 Mar 2024 02:24 PM (IST)

Mohan Cabinet Meeting: किसानों को बड़ी सौगात, गेहूं की खरीदी पर प्रति क्विंटल 125 रुपये का बोनस देगी मध्य प्रदेश सरकार
मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्‍यक्षता में आरंभ हुई कैबिनेट बैठक।

HighLights

  1. चुनाव से पहले मोहन यादव कैबिनेट की अंतिम बैठक आज
  2. मध्‍य प्रदेश में सोलर कृषि पंप पर बढ़ सकता है अनुदान
  3. साइबर तहसील को पूरे प्रदेश में लागू किए जाने का निर्णय का होगा अनुसमर्थन

राज्‍य ब्‍यूरो, भोपाल। लोकसभा चुनाव की घोषणा अब किसी भी समय की जा सकती है। ऐसे में लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले मध्‍य प्रदेश की मोहन यादव कैबिनेट की अंतिम बैठक आज आयोजित की गई। बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कैबिनेट के निर्णयों की जानकारी दी।

  • धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का संचालन उज्जैन में स्थानांतरित होगा।
  • खाद के लिए 850 करोड़ रुपये की गारंटी सरकार मार्कफेड को देगी।
  • पूरे प्रदेश में साइबर तहसील लागू करने के निर्णय का अनुसमर्थन किया गया
  • मध्य प्रदेश में 13 नर्सिंग महाविद्यालय खोले जाएंगे
  • उज्जैन में मेडिकल कॉलेज और 100 बिस्तर के लिए अस्पताल लगभग 600 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई।
  • पीएम श्री एंबुलेंस सेवा का अनुमोदन कैबिनेट ने किया। जिसमें एक हेलीकॉप्टर और हवाई जहाज रहेगा। जिसके पास आयुष्मान का कार्ड होगा। उसे निश्शुल्क ले जाने की सुविधा होगी। मरीज कौन होगा, इसका निर्णय कलेक्टर सीएमओ करेंगे। यदि कोई व्यक्ति निजी अस्पताल में इलाज कराने जाएगा तो उसके लिए एक शुल्क रखा जाएगा
    • ABOUT THE AUTHOR

      प्रिंट मीडिया में कार्य का 33 वर्ष का अनुभव। डिजिटल मीडिया में पिछले 9 वर्ष से कार्यरत। पूर्व में नवभारत इंदौर और दैनिक जागरण इंदौर में खेल संपादक और नईदुनिया इंदौर में संपादकीय विभाग में अहम जिम्‍मेदारियों का