Kal Ka Rashifal 1 May 2026: वैशाख पूर्णिमा-बुद्ध जयंती पर इन 5 राशियों को रहना होगा अलर्ट,

Kal Ka Rashifal 1 May 2026: वैशाख पूर्णिमा-बुद्ध जयंती पर इन 5 राशियों को रहना होगा अलर्ट,


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • मेष और मीन राशि वाले कल विशेष सावधानी बरतें।

Kal ka Rashifal: 1 मई 2026, शुक्रवार का दिन आध्यात्मिक नजरिए से बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि वैशाख पूर्णिमा के साथ बुद्ध पूर्णिमा और कूर्म जयंती भी मनाई जाएगी. कल पूर्णिमा की तिथि रात 10.52 मिनट तक रहेगी. नक्षत्रों की बात की जाए तो कल स्वाति नक्षत्र का प्रभाव रहेगा, जो सुबह 4.35 मिनट तक बना रहेगा. विख्यात भविष्यवक्ता डॉ. अनीष व्यास के अनुसार, कल ग्रहों की स्थिति से व्यातीपात योग का निर्माण हो रहा है, जो बेहद संवेदनशील और शक्तिशाली योग है.

कल चंद्रमा तुला राशि में संचार करेंगे, जिससे भावनात्मक संतुलन, रिश्तों में स्थिरता और कूटनीतिक दृष्टिकोण लाता है. विशेष रूप से मेष और मीन राशि वालों के लिए कल का दिन सावधानी से भरा रह सकता है. कल भद्रा (विष्टि करण) का प्रभाव भी रहेगा, इसलिए जरूरी फैसलों में सावधानी बरतें.

मेष राशि (Aries)

आज का दिन थोड़ा संभलकर चलने वाला है. बाहर का खान-पान आपकी सेहत बिगाड़ सकता है, इसलिए लापरवाही मत करो. व्यापार में कुछ लोग आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं सीधे शब्दों में कहें तो भरोसा कम करो, सतर्कता ज्यादा रखो.
Career: काम में फोकस जरूरी है, छोटी गलती भी भारी पड़ सकती है.
Finance: लाभ के मौके हैं, लेकिन जोखिम भरे फैसले टालें.
Love: रिश्ते सामान्य रहेंगे, ज्यादा उम्मीद मत रखो.
Health: पेट और डाइजेशन से जुड़ी दिक्कत हो सकती है.
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9

वृष राशि (Taurus)

दिन की शुरुआत अच्छी खबरों से होगी, लेकिन दूसरों की बातों में आकर मूड खराब करना बेवकूफी होगी. बिजनेस में रुकावट आएगी, लेकिन सही मदद मिलते ही सुलझ जाएगी.
Career: सीनियर्स या दोस्तों की मदद लेना स्मार्ट मूव होगा.
Finance: थोड़ा रुककर चलो, जल्दबाजी नुकसान दे सकती है.
Love: परिवार में खुशी का माहौल रहेगा, रिश्ते मजबूत होंगे.
Health: फिट रहोगे, कोई बड़ी चिंता नहीं.
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 2

मिथुन राशि (Gemini)

दूसरों की मदद करोगे, लेकिन ध्यान रहे अपना नुकसान करके नहीं. पढ़ाई या करियर में ढिलाई दिखाई तो सीधा नुकसान होगा.
Career: कॉम्पिटिशन में हो तो मेहनत डबल करनी पड़ेगी.
Finance: पैसे का सोच-समझकर इस्तेमाल करो.
Love: परिवार का साथ मिलेगा, लेकिन विवादों से दूर रहो.
Health: ठीक रहोगे, लेकिन मानसिक तनाव बढ़ सकता है.
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5

कर्क राशि (Cancer)

परिवार और रिश्तों पर फोकस रहेगा. पार्टनर के साथ चल रहा तनाव सुलझ सकता है, लेकिन तुम्हें भी ईगो छोड़ना पड़ेगा.
Career: पार्टनरशिप में काम कर रहे हो तो मेहनत बढ़ानी होगी.
Finance: मेहनत के हिसाब से ही फायदा मिलेगा, कोई शॉर्टकट नहीं.
Love: रिश्तों में सुधार के योग हैं.
Health: सामान्य रहेगा, ज्यादा चिंता की बात नहीं.
शुभ रंग: दूधिया सफेद | शुभ अंक: 7

सिंह राशि (Leo)

आज मेहनत का सीधा रिजल्ट मिलेगा. अगर सही तरीके से काम किया तो फायदा तय है. प्रॉपर्टी या नए काम की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है.
Career: नए प्रोजेक्ट शुरू करने का सही समय है.
Finance: निवेश फायदेमंद रहेगा, लेकिन प्लानिंग जरूरी है.
Love: रिश्तों में सुधार और नजदीकी बढ़ेगी.
Health: पहले से बेहतर महसूस करोगे.
शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 1

कन्या राशि (Virgo)

आज चीजें आपके पक्ष में रहेंगी, लेकिन ओवरकॉन्फिडेंस मत दिखाओ. प्रॉपर्टी या पैसों से जुड़े फैसलों में पूरी जांच जरूरी है.
Career: छात्रों और प्रोफेशनल्स दोनों के लिए अच्छा समय है.
Finance: पैसा आएगा, लेकिन गलत जगह लगाया तो फंसोगे.
Love: परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा.
Health: मानसिक रूप से मजबूत रहोगे.
शुभ रंग: बैंगनी | शुभ अंक: 5

Budh Gochar 2026: बुद्ध पूर्णिमा से पहले बुद्ध का गोचर, मकर सहित 4 राशियों के लिए खतरे की घंटी, रखें ये सावधानी

तुला राशि (Libra)

आज किस्मत साथ देगी, लेकिन सिर्फ किस्मत पर बैठ गए तो कुछ नहीं मिलेगा. काम खुद करना पड़ेगा.
Career: रुके हुए काम पूरे होंगे.
Finance: कारोबार में सुधार आएगा.
Love: रिश्तों में मिठास बढ़ेगी.
Health: अच्छा महसूस करोगे.
शुभ रंग: हल्का नीला | शुभ अंक: 8

वृश्चिक राशि (Scorpio)

दिन भागदौड़ वाला रहेगा. नए काम शुरू होंगे, लेकिन ध्यान रहे पैसे के मामले में लापरवाही मत करो.
Career: नए प्रोजेक्ट्स में व्यस्त रहोगे.
Finance: लेन-देन में सावधानी जरूरी है.
Love: परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा.
Health: थकान और स्ट्रेस बढ़ सकता है.
शुभ रंग: मैरून | शुभ अंक: 3

धनु राशि (Sagittarius)

आज का दिन संतुलित रहेगा. राजनीति या पब्लिक डीलिंग से जुड़े लोगों को फायदा मिल सकता है.
Career: बड़े मौके मिल सकते हैं, लेकिन उन्हें पकड़ना तुम्हारे ऊपर है.
Finance: खर्च और बचत दोनों पर ध्यान देना होगा.
Love: जीवनसाथी का पूरा सपोर्ट मिलेगा.
Health: सामान्य से बेहतर रहेगा.
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 4

मकर राशि (Capricorn)

आज थोड़ा तनाव रहेगा, खासकर घर के माहौल को लेकर. लेकिन भागने से कुछ नहीं होगा सीधे फेस करना पड़ेगा.
Career: विरोधियों से सावधान रहो.
Finance: पैसा आएगा, लेकिन खर्च भी बढ़ेगा.
Love: रिश्तों में उतार-चढ़ाव रहेगा.
Health: मानसिक तनाव से बचो.
शुभ रंग: काला | शुभ अंक: 10

कुंभ राशि (Aquarius)

घरेलू कामों में व्यस्त रहोगे. पढ़ाई या करियर में ढिलाई की तो नुकसान तय है.
Career: मेहनत ही एकमात्र रास्ता है.
Finance: संपत्ति से लाभ मिल सकता है.
Love: परिवार में खुशी का माहौल रहेगा.
Health: ठीक रहोगे, लेकिन आलस से बचो.
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 11

मीन राशि (Pisces)

दिन अच्छा है, लेकिन ओवरकॉन्फिडेंस मत दिखाओ. निवेश में फायदा हो सकता है, लेकिन बिना सोचे मत कूदो.
Career: काम में सफलता मिलेगी.
Finance: सही निवेश से बड़ा लाभ हो सकता है.
Love: रिश्ते मजबूत होंगे.
Health: माता के स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है.
शुभ रंग: केसरिया | शुभ अंक: 12

Budh Gochar 2026: बुद्ध पूर्णिमा से पहले बुद्ध का गोचर, मकर सहित 4 राशियों के लिए खतरे की घंटी, रखें ये सावधानी

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.