मशहूर यूट्यूबर लखन अर्जुन रावत और नीतू बिष्ट के घर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. हाल ही में उन्होंने एक व्लॉग शेयर किया, जिसमें उनके कुक की ऐसी हरकत सामने आई है, जिसे जानकर पूरा परिवार हैरान रह गया. बताया जा रहा है कि कुक कई महीनों से किचन में थूकता था, जिससे सबकी सेहत खराब हो रही थी.
5 महीने से सिंक में थूकता रहा कुक
हाल ही में सामने आए व्लॉग में नीतू बिष्ट ने अपने व्लॉग में खुलासा किया कि उनका कुक खाना बनाते समय किचन की सिंक में थूकता था. वो गुटखा खाकर सिंक में थूकता था, जिसके छींटे बर्तनों और खाने तक पहुंच जाते थे. शुरुआत में उन्हें इस बात पर यकीन नहीं हुआ, लेकिन जब उन्होंने सीसीटीवी में सब देखा, तो सभी हैरान रह गए. ये सब करीब 5 महीने से चल रहा था और उन्हें इस बात की भनक तक नहीं लगी.
लखन अर्जुन ने बताया कि वो आमतौर पर ऐसी बातें शेयर नहीं करते, लेकिन ये मामला सेहत से जुड़ा था, इसलिए उन्होंने वीडियो बनाया. वीडियो में नीतू की सास कुक को डांटते हुए कहती हैं कि उसकी वजह से पूरा परिवार बीमार हो रहा था. खासकर नीतू को पिछले कुछ समय से पेट की दिक्कत हो रही थी, जिसे अब इस घटना से जोड़ा जा रहा है.
ये भी पढ़ें: ‘धुरंधर 2’ से ज्यादा कमाई कर रही Michael, बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर ‘भूत बंगला’ ने किया सबसे ज्यादा कलेक्शन
दूसरे घर में शिफ्ट हुआ परिवार
इस घटना के बाद परिवार कुछ समय के लिए दूसरे घर में शिफ्ट हो गया है. उनका कहना है कि जब तक मन शांत नहीं होता, वो वापस नहीं जाएंगे. ये मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कई लोग इसे देखकर अपने घरों में भी सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं, जैसे किचन में कैमरा लगाना और स्टाफ पर नजर रखना. इसके अलावा कई लोगों का कहना है कि ये सभी व्यूज के लिए है, हालांकि कुछ लोगों ने इसपर चिंता जताई.
ये भी पढ़ें: ‘क्या ही मजबूरी रही होगी’, ‘आशिकी’ फेम राहुल रॉय का कंटेंट क्रिएटर संग रील वीडियो, यूजर्स हुए परेशान





