ईरान ने 21 लोगों को फांसी के फंदे पर लटकाया, युद्ध के बाद से अब तक 4 हजार से ज्यादा गिरफ्तारी


Iran Executed 21 people UN Reveal: ईरान से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. ईरान ने अब तक 21 लोगों को फांसी पर लटकाया है. साथ ही 4 हजार लोगों को गिरफ्तार कर सलाखों में डाल दिया है. यह कार्रवाई 28 फरवरी को हुई अमेरिका और इजरायल की ईरान पर संयुक्त कार्रवाई के बाद की गई है.

वहीं, इस पूरे मामले पर यूएन का बयान भी आया है. यूएन ने खुलासा किया है कि अमेरिका और इजरायल के बीच ईरान को लेकर शुरु हुए युद्ध के बाद से अब तक तेहरान ने 21 लोगों को फांसी दी है. वहीं 4 हजार से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है. मिडिल ईस्ट में तनाव बरकरार है. अब तक ईरान और अमेरिका किसी भी तरह के समझौते पर नहीं पहुंचे हैं. वहीं, शांति वार्ता के लिए दूसरे दौर की बातचीत से ईरान ने इनकार कर दिया है. वहीं, अमेरिका लगातार ईरान को चेतावनी भरे लहजे में धमकी दे रहा है. 

ईरान ने क्यों दी इतने लोगों को फांसी?
अलजजीरा के मुताबिक, यूएन ने बताया कि फरवरी के आखिर में यूएस और इजरायल के हमलों के बाद शुरू हुए युद्ध के बाद से जनवरी 2026 में ईरान को हिला देने वाले विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में कम से कम 9 लोगों की मौत की सजा दी गई है.

वहीं, 10 अन्य लोगों को विपक्षी गुटों का कथित सदस्य होने के आरोप में और दो लोगों को जासूसी के आरोप में मौत की सजा दी गई है. वहीं, राष्ट्रीय सुरक्षा आधारों पर 4 हजार से ज्यादा लोगों को अरेस्ट किया है. 

इसके अलावा बताया गया कि जेल में बंद लोगों के गायब होने, उन्हें यातना या क्रूर, अमानवीय और अपमानजनक व्यवहार का शिकार बनाया है. इसमें जबर कबूलनामे भी शामिल हैं. साथ ही दिखावटी मौत की सजाएं शामिल हैं. 

यूएन चीफ ने की अपील, कहा- तुरंत मौत की सजाओं को रोकें

UN मावनाधिकार के चीफ वोल्कर तुर्क ने कहा है कि स्तब्ध हूं कि संघर्ष के पहले गंभीर प्रभावों के अलावा ईरानी लोगों के मानवाधिकारों को अधिकारियों ने कठोर और क्रूर तरीके से छीना है, और यह जारी है. मैं अधिकारियों से अपील करता हूं कि आगे होने वाली सभी मौतों के सजाओं को रोकें. मृत्युदंड पर रोक लगाएं. कानूनी प्रक्रिया और निष्पक्ष सुनवाई की गारंटी सुनिश्चित करें. साथ ही मनमाने ढंग से गिरफ्तार लोगों को रिहा करें. चीन को छोड़कर ईरान हर साल किसी भी अन्य देश की तुलना में लोगों को मौत की सजा देता है.  

यह भी पढ़ें: 
ईरान-अमेरिका के बीच घिस रहा पाकिस्तान? अफगानिस्तान पर कर रहा उकसावे वाली कार्रवाई, आखिर क्यों?