बेजुबानों को राहत, गौशाला में गायों के लिए आयोजित हुई शरबत पार्टी, वीडियो देख यूजर्स बोले- वाह

बेजुबानों को राहत, गौशाला में गायों के लिए आयोजित हुई शरबत पार्टी, वीडियो देख यूजर्स बोले- वाह


तपती गर्मी और लू केवल इंसानों को ही परेशान नहीं करती, गला जानवरों का भी सूखता है और ठंडे की तलब उन्हें भी होती है. इसी बात का ध्यान रखते हुए एक शख्स ने गौशाला में मौजूद गायों के लिए शरबत पार्टी का आयोजन कर डाला, इस दौरान शख्स ने ढेर सारी शरबत की बोतलें हौद में खाली कर दीं और उसमें बर्फ डालकर बना दिया ठंडा ठंडा शरबत. इस पार्टी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप भी इस सोच की तारीफ करने लगेंगे.

गौशाला में गायों के लिए आयोजित हुई शरबत पार्टी

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स गौशाला में बने हौद जिसमें गाय पानी पीती है ढेर सारी शरबत की बोतलें खाली करता दिखाई दे रहा है. जब उससे पूछा जाता है कि ये क्या है तो वो कहता है कि गर्मी गायों के लिए हम शरबत का इंतजाम कर रहे हैं, जिसे गायों का गला भी तर रहे और उन्हें गर्मी से किसी तरह की परेशानी न हो.

ढेर सारा शरबत और ठंडे बर्फ से जानवरों को मिलेगी राहत

वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स ने हौद में शरबत के साथ साथ बर्फ की बड़ी बड़ी सिल्लियां भी डाली हैं जिससे पानी और शरबत एक दम ठंडा रहे और गायों को इस भीषण तपती गर्मी से राहत मिल सके. हालांकि कुछ लोगों ने शरबत को लेकर सवाल भी उठाया है और कहा है कि कहीं ठंडा शरबत गायों की सेहत ना खराब कर दे. वीडियो इंटरनेट पर वायरल है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: कार की सर्विसिंग महंगी पड़ी तो खुद बना मिस्त्री, ईंट-सीमेंट से फिक्स कर दी गाड़ी; वीडियो वायरल

यूजर्स ने भी की इस कदम की तारीफ

वीडियो को salasarpujariji नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…क्या बात है, बेजुबानों के लिए इससे बेहतर और क्या होगा. एक और यूजर ने लिखा…चीनी वाली शरबत कहीं गायों को बीमार ना कर दे. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…आज तो गायों की पार्टी हो गई.

यह भी पढ़ें: Desi AC Jugad: पंखा लगाया फिर गीला तौलिया टांगा और बन गया देसी AC, चचा का जुगाड़ देख माथा फोड़ लेंगे अमेरिकन्स