मुंबई इंडियंस ने बनाया IPL 2026 का सबसे बड़ा स्कोर, रायन रिकल्टन ने जड़ा ऐतिहासिक शतक


मुंबई इंडियंस ने IPL 2026 में अपना सबसे बड़ा स्कोर बना दिया है. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में मुंबई ने पहले बैटिंग करते हुए 243 रन बनाए. रायन रिकल्टन 123 रन बनाकर नाबाद लौटे. इस शतकीय पारी के दौरान उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए IPL की सबसे तेज सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड भी बनाया. इस मुकाबले में विल जैक्स ने MI के लिए वापसी की थी, उन्होंने आते ही 46 रनों की तूफानी पारी खेली.

मुंबई इंडियंस ने बनाया सबसे बड़ा स्कोर

मुंबई इंडियंस ने 243 रनों का स्कोर खड़ा किया है, जो IPL के इतिहास में उसका तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है. यह आईपीएल 2026 में मुंबई टीम का सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का सबसे बड़ा स्कोर 224 रन था, जो उसने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बनाया था.

IPL में मुंबई इंडियंस के सबसे बड़े स्कोर

  • 247 रन – मुंबई इंडियंस (बनाम DC)
  • 246 रन – मुंबई इंडियंस (बनाम SRH)
  • 243 रन – मुंबई इंडियंस (बनाम SRH)

यह भी पढ़ें: MI ने कहां छिपा रखा था ये अजूबा, बना दिया पावरप्ले का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर, कर दिया बड़ा कारनामा

रायन रिकल्टन की ऐतिहासिक पारी

रायन रिकल्टन ने इस मैच में मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल का सबसे तेज शतक लगाया. उन्होंने 44 गेंदों में सेंचुरी पूरी करके सनथ जयसूर्या और तिलक वर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 45 गेंदों में शतक पूरा किया था. इसके अलावा रिकल्टन ने IPL के इतिहास में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी बनाया. उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ इस मुकाबले में नाबाद 123 रन की पारी खेली. उनसे पहले यह रिकॉर्ड भी सनथ जयसूर्या के नाम था, जिन्होंने 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई के लिए 114 रनों की पारी खेली थी.

यह भी पढ़ें:

रायन रिकल्टन का धमाका, MI के लिए जड़ा IPL इतिहास का सबसे तेज शतक, बनाया नया इतिहास

IPL 2026 में रोहित शर्मा कब आएंगे वापस? MI के कप्तान हार्दिक पांड्या ने दिया अपडेट