JTET 2026 Application: झारखंड में सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा मौका आया है. स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग में झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा जेटीईटी परीक्षा 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस परीक्षा के जरिए राज्य के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में सहायक शिक्षक बनने का रास्ता खुलेगा. लंबे अंतराल के बाद आयोजित हो रही, इस परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में उत्साह भी देखने को मिल रहा है.
कब तक कर सकते हैं आवेदन?
जेटीईटी परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है. उम्मीदवार 21 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे. इसके लिए अभ्यर्थियों को ऑफिशियल पोर्टल jacexamportal.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें, ताकि किसी तरह की गलती से बचा जा सके.
दो स्तर पर होगी परीक्षा
यह परीक्षा दो स्तर पर आयोजित की जाएगी. पहला पेपर उन व्यक्तियों के लिए होगा जो कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाना चाहते हैं. जबकि दूसरा पेपर कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए होगा. उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार एक या दोनों पेपर के लिए आवेदन कर सकते हैं.
भर्ती के लिए योग्यता और आयु सीमा
प्राथमिक स्तर यानी कक्षा 1 से 5 के लिए उम्मीदवारों का 12वीं में कम से कम 50 प्रतिशत अंक के साथ पास होना और साथ में 2 वर्षीय डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन होना जरूरी है. वहीं उच्च प्राथमिक स्तर यानी कक्षा 6 से 8 के लिए ग्रेजुएशन के साथ-साथ D.El.Ed या कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ बीएड होना अनिवार्य है. आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष तय की गई है. आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी. इस बार अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट भी दी गई है, जिससे ज्यादा उम्मीदवारों को मौका मिल सकेगा.
ये भी पढ़ें-UP New University 2026: यूपी में नया विश्वविद्यालय बनेगा, केंद्रीय हिंदी संस्थान को मिली NOC, 3 साल में पूरी होगी प्रक्रिया
परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क और परीक्षा पैटर्न
जेटीईटी 2026 के लिए आवेदन फीस कैटेगरी के अनुसार तय किया गया है. सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1300 रुपये शुल्क देना होगा. वहीं एससी और एसटी वर्ग के लिए यह शुल्क 700 रुपये रखा गया है. विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के अभ्यर्थियों के लिए 500 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है. इस परीक्षा में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे. खास बात यह है कि इसमें किसी तरह की नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी. अभ्यर्थी अपनी तैयारी के अनुसार पेपर एक या पेपर दो का चयन कर सकते हैं, जबकि दोनों स्तर पर पढ़ाने के इच्छुक उम्मीदवार दोनों पेपर दे सकते हैं.
ये भी पढ़ें-UBSE Uttarakhand Board 10th Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, यहां देखें टॉपर लिस्ट में किसने बनाई जगह
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



.jpg)

