वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में धूम मचाए हुए हैं, उन्होंने शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 36 गेंदों में शतक जड़ा. 15 साल के वैभव ने बहुत कम समय में अपनी पहचान विस्फोटक बल्लेबाज के रूप में बना ली है. जबकि पिछले सीजन के लिए वह राजस्थान रॉयल्स में चुने गए थे तब सिर्फ उनकी उम्र को लेकर चर्चा होती थी. तब उनकी उम्र 13 साल थी, लेकिन अधिकतर फैंस मानने को तैयार नहीं थे कि वह 13 साल के हैं.
BCCI रिकॉर्ड के अनुसार वैभव सूर्यवंशी का जन्म 27 मार्च, 2011 को बिहार के समस्तीपुर में हुआ था. उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने जब खरीदा, तब उनकी उम्र 13 साल थी. उन्होंने 14 साल की उम्र में आईपीएल डेब्यू किया, पहले ही सीजन 35 गेंदों में शतक लगाकर तिहास रचा. अब दूसरे सीजन के बाद वह टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल में डेब्यू कर सकते हैं. हालांकि उनकी उम्र को लेकर चर्चा अभी भी होती है, इसका एक कारण उनका पुराना इंटरव्यू है.
दरअसल वैभव सूर्यवंशी द्वारा 2023 में दिए गए इंटरव्यू की एक क्लिप वायरल हुई थी, जिसमें वैभव कहते हैं कि सितंबर, 2023 में वह 14 साल के हो जाएंगे. अगर ये सही है तो उनकी उम्र रिकॉर्ड में बताई गई उम्र से डेढ़ से 2 साल बड़ी होगी.
दोस्त का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल दावे के अनुसार वीडियो में नजर आ रहा शख्स वैभव सूर्यवंशी के साथ खेला है, वह उनका दोस्त है. हालांकि हम इसकी पुष्टि नहीं करते. वीडियो में वह बता रहा है कि ’27/3/2011 वैभव की रियल डेट ऑफ बर्थ है.’
यह भी पढ़ें- किस नियम की वजह से आउट हुए अंगकृष रघुवंशी? क्यों अंपायर से भिड़ गए कोच अभिषेक नायर
वैभव सूर्यवंशी के साथ का खिलाडी ने बताई वैभव की रियल उम्र 🤔 pic.twitter.com/BceyP1mMwL
— सीतामढ़ी जिला 🇮🇳 (@SitamarhiJila) April 26, 2026
वैभव सूर्यवंशी के कोच ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वैभव 9 साल के थे, तब BCCI ने उनका बोन टेस्ट किया था और उसमें उनकी उम्र 10 साल 2 महीने के करीब आई थी. शायद उन्होंने (वैभव) उसी के आधार पर अपनी उम्र बताई.
यह भी पढ़ें- चेपॉक में चेन्नई की हार पर क्या बोले कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार?
वैभव सूर्यवंशी रिकॉर्ड
वैभव ने आईपीएल में खेले 15 मैचों में 609 रन बनाए हैं, वह 15 पारियों में 2 शतक लगा चुके हैं. इसके आलावा उन्होंने 3 अर्धशतक भी जड़े हैं. अब उनके इंटरनेशनल में डेब्यू की मांग होने लगी है, एक रिपोर्ट के अनुसार जून में उन्हें आयरलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में चुना जा सकता है. वैभव ने 8 फर्स्ट क्लास मैचों की 12 पारियों में 207 रन बनाए हैं. लिस्ट ए के 8 मैचों में उन्होंने 353 रन बनाए हैं.





