सद्गुरु कबीर के विचार हमेशा प्रासंगिक : श्रीवास्तव

कबीर कुटी कोटसागर में दो दिवसीय कबीर संत समागम समारोह महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि विधायक अटल श्रीवास्तव कहा सद्गुरु कबीर के विचार हमेशा प्रासंगिक रहेंगे।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Solar, 10 Mar 2024 11:56 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 10 Mar 2024 11:56 PM (IST)

सद्गुरु कबीर के विचार हमेशा प्रासंगिक : श्रीवास्तव

HighLights

  1. सद्गुरु कबीर के विचार हमेशा प्रासंगिक : श्रीवास्तव
  2. विधायक ने कबीर कुटी में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए दस लाख रुपए देने की घोषणा की
  3. कबीर के विचार को बताया गया

करगीरोड कोटा(नईदुनिया न्यूज)। कबीर कुटी कोटसागर में दो दिवसीय कबीर संत समागम समारोह महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि विधायक अटल श्रीवास्तव कहा सद्गुरु कबीर के विचार हमेशा प्रासंगिक रहेंगे। उनके द्वारा कहे गए हर दोहे अत्यंत शिक्षाप्रद है। उन पर अमल करने से व्यक्ति एवं समाज की हर बुराई समाप्त हो सकती है। उन्होंने बुरा जो देखन मैं चला बुरा न मिलिया कोय। दोहा के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर कबीर कुटी के अध्यक्ष रविप्रकाश मानिकपुरी की मांग पर उन्होंने कबीर कुटी में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए दस लाख रुपए देने की घोषणा की।

कार्यक्रम में ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य दीक्षित, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संतोष गुप्ता उपस्थित रहे l विधायक अटल श्रीवास्तव ने सर्वप्रथम सद्गुरु कबीर की छायाचित्र पर माल्यार्पण कर चौका आरती का दर्शन किया। प्रथम दिवस पाढ़ी कवर्धा के महंत संतूदास साहेब ने प्रातः गुरु महिमा पाठ कर गायिका केशरबाई मानिकपुरी के साथ कबीर भजन एवं ग्रंथ वाणी कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। संतोष दास मानिकपुरी, बालमदास मानिकपुरी एवं बोधीदास मानिकपुरी ने भजन प्रस्तुत किया। विभिन्न स्थानों से आए कबीर पंथी मानिकपुरी पनिका समाज के वरिष्ठ एवं पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। खैरा बिलासपुर के महंत शिवदास और साथियों ने सात्विक चौका, आरती किया। समाज के पदाधिकारी ब्लाक अध्यक्ष भरतदास मानिकपुरी एवं कबीर कुटी के अध्यक्ष रविप्रकाश मानिकपुरी ने आभार जताया। इस दौरान समारोह को सद्गुरु कबीर कल्याण समिति एवं ब्लाक मानिकपुरी पनिका समाज ने संयुक्त रूप से आयोजित किया था।

कार्यक्रम को सफल करने में ब्लाक अध्यक्ष भरतदास मानिकपुरी, उपाध्यक्ष रघुनंदनदास मानिकपुरी,शिवरामदास मानिकपुर, जयरामदास मानिकपुरी, मंगलदास मानिकपुरी, विष्णुदास मानिकपुरी,प्रेमेन्द्र मानिकपुरी, शंभूदास मानिकपुरी, चंद्रप्रकाश मानिकपुरी, भोलादास मानिकपुरी, शेखर दीवान को साथ ही लक्ष्मीनारायण दुबे, सेकूदास,प्रकाश दास,शंकर दास,मनोजदास, रामदास पेंटर, शांतिदेवी, उषादेवी, पुष्पादेवी,प्यारीदेवी, दुलार दास आदि का सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष महंत लीलादास, जिला सचिव पीडी माणिक,सोहनदास , एनडी मानिकपुरी, अरुणदास मानिकपुरी,प्रीतम दास मानिकपुरी, सुमिरनदास मानिकपुरी, महंत शंकरदास, दीवान दिलहरणदास जगदीशदास, महंत सुखमदास,मूरितदास श्रवणदास मुन्नादास,लखनदास, शीतलदास, दिलीपदास अन्य उपस्थित रहे।