Election Commissioners: 15 मार्च को हो सकती है दोनों चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति, पीएम मोदी की अध्यक्षता में पैनल मेंबर होंगे शामिल

Election Commissioners: अनूप चंद्र पांडे की सेवानिवृत्ति और अरुण गोयल के इस्तीफे से चुनाव आयुक्त के दोनों पद खाली हो गए हैं। अब इन पदों पर नियुक्ति 15 मार्च तक की जा सकती है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Solar, 10 Mar 2024 08:48 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 10 Mar 2024 08:48 PM (IST)

Election Commissioners: 15 मार्च को हो सकती है दोनों चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति, पीएम मोदी की अध्यक्षता में पैनल मेंबर होंगे शामिल
चुनाव आयोग को 15 मार्च तक दो नए आयुक्त मिलने की संभावना है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Election Commissioners: अनूप चंद्र पांडे की सेवानिवृत्ति और अरुण गोयल के इस्तीफे से चुनाव आयुक्त के दोनों पद खाली हो गए हैं। अब इन पदों पर नियुक्ति 15 मार्च तक की जा सकती है। अरुण ने शुक्रवार सुबह अपने पद से इस्तीफा दिया था। जिससे शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद इलेक्शन कमीशन में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ही सदस्य बचे हैं।

कानून मंत्री की अध्यक्षता में सर्च कमेटी बनाई गई

अनूप चंद्र पांडे 14 फरवरी को रिटायर्ड हुए थे। कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की अध्यक्षता वाली सर्च कमेटी पांच-पांच नामों के दो अलग पैनल तैयार करेगी। कमेटी में गृह सचिव और कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के सचिव शामिल हैं। आखिरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली चयन समिति चुनाव आयुक्तों के रूप में दो व्यक्तियों को नामित करेगी।

चयन समिति में अधीर रंजन चौधरी भी

चयन समिति में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी भी शामिल हैं। नामित व्यक्तियों की नियुक्त राष्ट्रपति मुर्मु करेंगी। सूत्रों के अनुसार, चयन समिति 13 से 14 मार्च मीटिंग कर सकती है। वहीं, नियुक्तियां 15 मार्च को की जा सकती हैं।

अरुण गोयल ने अचानक पद से दिया इस्तीफा

अरुण गोयल के इस्तीफे के जवाब में सूत्रों ने कहा कि उन्होंने संभवतः निजी कारणों से इस्तीफा दिया है। उन्होंने अरुण गोयल और राजीव कुमार के बीच मतभेद की आशंकाओं को खारिज कर दिया। बता दें अरुण ने इस्तीफा देने के बाद चुनाव आयोग, गृह और रेल मंत्रालय के अधिकारियों के बीच बैठक में शामिल नहीं हुए थे। यह मीटिंग चुनाव ड्यूटी पर केंद्रीय बलों की तैनाती को लेकर बुलाई गई थी।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह