अजरबैजानी डांसर्स ने लॉलीपॉप लागेलू पर लगाए ठुमके, भारतीय दूतावास ने शेयर किया धमाकेदार वीडियो

अजरबैजानी डांसर्स ने लॉलीपॉप लागेलू पर लगाए ठुमके, भारतीय दूतावास ने शेयर किया धमाकेदार वीडियो


Viral Video: सोशल मीडिया पर हाल ही में एक खूबसूरत और दिलचस्प नजारा अजरबैजान की राजधानी बाकू में देखने को मिला, जहां भारतीय खाना और संस्कृति को समर्पित एक खास कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में न सिर्फ भारतीय खाने का टेस्ट लोगों को मिला, बल्कि भारतीय संगीत और डांस की झलक ने भी सबका ध्यान खींच लिया.  इस आयोजन के दौरान एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिसने सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा दी. इसमें अजरबैजान के दो डांसर भारतीय भोजपुरी गाने लॉलीपॉप लागेलू पर शानदार डांस करते नजर आए. 

भारतीय दूतावास का खास आयोजन

यह कार्यक्रम भारत के दूतावास ने बाकू में आयोजित किया  था.इसका उद्देश्य भारतीय खान-पान और संस्कृति को दुनिया के सामने पेश करना था. इस खास मौके को अन्नपूर्णा दिवस के रूप में मनाया गया. कार्यक्रम में भारतीय खाने के साथ-साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी रखी गई थीं, जिससे लोगों को भारत की विविधता को करीब से समझने का मौका मिला. 

अजरबैजानी डांसर्स ने जीता दिल

कार्यक्रम का सबसे आकर्षक पल तब आया जब अजरबैजान के दो डांसर एक पुरुष और एक महिला स्टेज पर आए. दोनों ने भारतीय पारंपरिक अंदाज से प्रेरित रंग-बिरंगे कपड़े पहने थे, जो बिल्कुल बिहार की लोक संस्कृति की झलक दे रहे थे. जैसे ही भोजपुरी गाना लॉलीपॉप लागेलू बजना शुरू हुआ, दोनों डांसरों ने अपनी फूल पावर एनर्जी से पूरे माहौल को बेहद मजेदार और मनोरंजन वाला बना दिया. डांस करते हुए दोनों कलाकारों ने शानदार तालमेल दिखाया. उनके प्रदर्शन में भारतीय लोक नृत्य जैसी झलक भी दिखी और साथ ही उनका अपना स्टाइल भी नजर आया. जिसमें तेज और सटीक फुटवर्क, आकर्षक हाथों के इशारे, घूमते हुए शानदार मूव्स और गाने की धुन के साथ बेहतरीन तालमेल था.

यह भी पढ़ें – Viral Video: चलता-फिरता किताबों का खजाना… ड्राइवर ने ऑटो को बनाया मिनी लाइब्रेरी, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

जैसे ही यह वीडियो भारतीय दूतावास के आधिकारिक X अकाउंट से शेयर किया गया, यह तेजी से वायरल हो गया. लोगों ने इस पर जमकर प्रतिक्रिया दी. कई लोगों ने इसे खूबसूरत सांस्कृतिक मिलन बताया. कुछ ने डांसर्स की एनर्जी और मेहनत की तारीफ की, कई यूजर्स ने कहा कि यह प्रदर्शन बेहद मनोरंजक और दिल को छू लेने वाला था. 

यह भी पढ़ें – Viral Video: बाहर नहीं जानी चाहिए ये टेक्नोलॉजी… वॉशिंग मशीन में बर्तन धोने का वीडियो देखकर घूम जाएगा दिमाग