इजरायल ने लेबनान पर फिर किया अटैक, हिज्बुल्लाह के 3 इलाकों में लॉन्चर्स को बनाया निशाना


इजरायल की वायुसेना ने शनिवार को लेबनान में ताबड़तोड़ हमले कर हिज्बुल्लाह की तरफ से इस्तेमाल किए लॉन्चरों को निशाना बनाया है. आईएएफ के बयान के मुताबिक दीर अल जहरानी क्रूफ रेमेन और अल सामिया में मौजूद लॉन्चरों से इजरायल को खतरा था. 

इजरायल के राज्यों को था वास्तविक खतरा

एक्स पर पोस्ट करते हुए वायुसेना ने जानकारी दी कि दक्षिणी लेबनान के तीन इलाकों में वायुसेना ने दक्षिणी लेबनान में फॉरवर्ड डिफेंस लाइन के नॉर्थ में दीर अल जहरानी क्रफरेमेन और अल सामिया इलाकों में आतंकवादी संगठन हिज्बुल्लाह से जुड़े लॉन्चरों पर हमला किया. जिन लॉन्चरों से हमला किया गया है, उनसे आईडीएफ बलों और इजरायल राज्य के नागरिकों को वास्तविक खतरा था. 

बयान में बताया गया कि आईडीएफ इजरायल राज्य के नागरिकों और आईडीएफ फोर्स के लिए खतरों को दूर करने के लिए एक फॉरवर्ड डिफेंस लाइन में लगातार ऑपरेशन चला रहा है. इससे पहले IAF ने लेबनान के यारौन और कफर किला में हिज्बुल्लाह के लॉन्चरों पर हमला किया था. 

एंबुलेंस से हथियारों की तस्करी कर रहा हिज्बुल्लाह

शुक्रवार को इजरायल के रक्षा बलों ने दीर आम्स इलाके में हिज्बुल्लाह के सैन्य ठिकानों पर हमला किया. हमला दीर आम्स इलाके में हिज्बुल्लाह के सैन्य ठिकानों पर किया गया. इसमें श्टुला की ओर दागे रॉकेट थे. हमला सीजफायर के उल्लंघन के बाद आया. हिज्बुल्लाह हथियारों की तस्करी के लिए एंबुलेंस का इस्तेमाल ढाल के तौर पर कर रहा था. 

IDF की तलाशी के दौरान दक्षिणी लेबनान में हिज्बुल्लाह की तरफ से हथियार छिपाने के लिए इस्तेमाल की जा रही एंबुलेंस मिली. बरामद हथियारों में विस्फोटक उपकरण, मोर्टार के गोले, मैगजीन और ग्रेनेड शामिल है. 

ये भी पढ़ें: ईरान से जंग के बीच अमेरिका का बड़ा एक्शन, चीन की रिफाइनरी पर लगाया प्रतिबंध, डोनाल्ड ट्रंप ने क्यों लिया ये फैसला?