Petrol-Diesel Rate Today on April 25: आज शनिवार 25 अप्रैल को भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखने को मिल रहा है. वहीं, ग्लोबल क्रूड ऑयल मार्केट्स में कीमतों में उतार-चढ़ाव अब भी जारी है. अंतरराष्ट्रीय तेल की कीमतों और मुद्रा विनिमय दरों में उतार-चढ़ाव के बावजूद देश में रिटेल ईंधन की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. देश के कई बड़े शहरों में पेट्रोल और डीजल की दरों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है.
रोज सुबह जारी होते रेट़्स
भारत की तीन प्रमुख तेल विपणन कंपनियां (OMCs) — इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) — रोज सुबह 6 बजे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर-रुपये की विनिमय दर में आए बदलावों के आधार पर पेट्रोल-डीजल की कीमतें जारी करती हैं. इन कीमतों का असर एक सब्जी बेचने वाले से लेकर ऑटो-रिक्शा चलाने वाले तक पर पड़ता है. ऐसे में हर दिन की कीमतों की जानकारी रखना जरूरी है. हालांकि, हाल के दिनों में कीमतें स्थिर बनी हुई हैं.
क्या बढ़ जाएंगी ईंधन की कीमतें?
देश के कई राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 25-28 रुपये प्रति लीटर की संभावित बढ़ोतरी की खबरें इन दिनों खूब वायरल हो रही हैं, जिन्हें सिरे से नकारते हुए पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय (MoPNG) ने X पर एक पोस्ट में कहा, ”सरकार के विचाराधीन ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है.”
भारत सरकार की तरफ से गुरुवार को बताया गया कि सरकारी तेल कंपनियों को पेट्रोल पर लगभग 20 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर लगभग 100 रुपये प्रति लीटर का नुकसान हो रहा है क्योंकि वैश्विक तेल कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद पिछले लगभग चार सालों से पंप की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. मंत्रालय ने कहा कि खुदरा ईंधन की दरें बढ़ाने की कोई तत्काल योजना नहीं है.
आज पेट्रोल-डीजल का रेट
| शहर | पेट्रोल की कीमत | डीजल की कीमत |
| दिल्ली | 94.77 रुपये | 87.67 रुपये |
| मुंबई | 103.54 रुपये | 90.03 रुपये |
| कोलकाता | 105.45 रुपये | 92.02 रुपये |
| चेन्नई | 100.80 रुपये | 92.39 रुपये |
| बेंगलुरु | 102.92 रुपये | 90.99 रुपये |
| अमृतसर | 98.29 रुपये | 88.06 रुपये |
| अगरतला | 97.53 रुपये | 86.55 रुपये |
| अहमदाबाद | 94.56 रुपये | 90.25 रुपये |
| भोपाल | 106.52 रुपये | 91.89 रुपये |
ये भी पढ़ें:
पेट्रोल पर 20-डीजल पर 100 रुपए प्रति लीटर का नुकसान, तेल कीमतों पर सरकार ने क्या-क्या बताया



.jpg)

