Indore Crime Information: कार सवारों ने रास्ता पूछने के लिए रिटायर अफसर को रोका, चाकू अड़ाकर लूटा
Indore Crime Information: सुबह घूमने निकले थे, स्कीम-140 में हुई वारदात। हीरे की अंगूठी और चेन ले गए बदमाश।
By Hemraj Yadav
Publish Date: Solar, 10 Mar 2024 06:47 PM (IST)
Up to date Date: Solar, 10 Mar 2024 06:47 PM (IST)

Indore Crime Information: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। बगैर नंबर की कार से आए बदमाशों ने रिटायर अफसर को लूट लिया। बदमाशों ने उज्जैन जाने के लिए रास्ता पूछा और वृद्ध को चाकू अड़ा दिया। बदमाश हीरे जड़ित अंगूठी और सोने की चेन लेकर फरार हो गए। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिले है। संदिग्ध कारों की जांच की जा रही है।
.jpg)
घटना शुक्रवार सुबह सात बजे स्कीम-140 की है। वैभव नगर निवासी 78 वर्षीय रामनिवास हरनारायण भराणी रोजाना टहलने जाते हैं। शुक्रवार को भी सुबह छह बजे टहलने निकले थे। जैसे ही माही स्पोर्ट्स के समीप पहुंचे सफेद रंग की कार आकर रुकी। कार में चार युवक बैठे हुए थे। आरोपितों ने भराणी को रोका और उज्जैन जाने का रास्ता पूछा। भराणी रास्ता समझाने के लिए कार के करीब गए तो बदमाशों ने चाकू निकाल लिया। उन्हें धमकाया और अंगूठी और चेन छीन ली। अंगूठी में हीरे लगे हुए हैं।
घटना को संदिग्ध मान रही पुलिस
भराणी एमपीएफसी में डिप्टी जनरल मैनेजर रहे हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि कार सफेद रंग की थी। कांच पर काली फिल्म चढ़ी हुई थी। पुलिस के मुताबिक, स्कीम-140 में कईं लोग सैर करने जाते हैं। ऐसी घटना संभव नहीं है। बुजुर्ग के कथनों के आधार पर एफआइआर दर्ज कर ली है।


