Kuno Nationwide Park: कूनो से फिर आई खुशखबरी, मादा चीता गामिनी ने दिया पांच शावकों को जन्म

Cheetah Beginning in Kuno Nationwide Park: यह भारतीय धरती पर चौथा चीता वंश है और दक्षिण अफ्रीका से लाया गया चीता का पहला वंश है।

By Prashant Pandey

Publish Date: Solar, 10 Mar 2024 04:53 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 10 Mar 2024 04:59 PM (IST)

Kuno National Park: कूनो से फिर आई खुशखबरी, मादा चीता गामिनी ने दिया पांच शावकों को जन्म

Cheetah Beginning in Kuno Nationwide Park: श्योपुर। दक्षिण अफ्रीका के त्वालु कालाहारी रिजर्व से लाई गई मादा चीता गामिनी, ने 5 शावकों को जन्म दिया है। इससे भारत में जन्मे शावकों की संख्या 13 हो गई है। यह भारतीय धरती पर चौथा चीता वंश है और दक्षिण अफ्रीका से लाया गया चीता का पहला वंश है।

वन अधिकारियों, पशु चिकित्सकों और फील्ड स्टाफ की टीम को बधाईयां मिल रही हैं। जिन्होंने चीतों के लिए तनाव मुक्त वातावरण सुनिश्चित किया है, जिससे सफल मेटिंग और शावकों का जन्म हुआ है। कूनो राष्ट्रीय उद्यान में शावकों सहित चीतों की कुल संख्या 26 है।

naidunia_image

  • ABOUT THE AUTHOR

    नईदुनिया डॉट कॉम इंदौर में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ डेस्क पर वरिष्ठ उप-संपादक। पत्रकारिता और जनसंचार में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से बैचलर और विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से मास्टर्स डिग्री। इंदौर में 2014