सर्कस में दिल दहला देने वाली घटना! बेरियर तोड़ दर्शकों के बीच पहुंचा बाघ, वीडियो देख कांप उठे..

सर्कस में दिल दहला देने वाली घटना! बेरियर तोड़ दर्शकों के बीच पहुंचा बाघ, वीडियो देख कांप उठे..


सोशल मीडिया पर इन दिनों एक खतरनाक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों की सांसें थम जा रही हैं. वीडियो में दिख रहा है कि एक सर्कस शो के दौरान अचानक ऐसा कुछ हो गया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. खेल-तमाशा देखने आए लोग अचानक डर के साए में आ गए, जब एक विशाल बाघ सीधे दर्शकों के बीच पहुंच गया. कुछ सेकंड के इस नजारे ने वहां मौजूद हर शख्स को दहला दिया. अब यही वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है और लोग इसे देखकर हैरान भी हैं और डरे हुए भी.

कैसे हुआ ये खतरनाक हादसा

यह घटना रूस के शहर Rostov-on-Don के नागिबिन एवेन्यू पर लगे एक ट्रैवलिंग सर्कस में हुई. शनिवार शाम चल रहे शो के दौरान बाघ के एक्ट के समय अचानक सेफ्टी नेट टूट गया और बाघ सीधे दर्शकों की तरफ आ गया. वीडियो में साफ दिख रहा है कि बाघ आराम से सीटों के बीच टहल रहा है, जबकि वहां मौजूद लोग अपनी जगह पर बैठे हुए हैं. इस दौरान एनाउंसर लगातार लोगों से शांत रहने और अपनी सीट पर ही बने रहने की अपील करता रहा.

कैसे काबू में आया बाघ

हालात बेहद तनावपूर्ण थे, लेकिन कुछ ही देर में सर्कस के ट्रेनर्स मौके पर पहुंचे और बाघ को धीरे-धीरे वापस कंट्रोल में ले लिया. ट्रेनर्स ने बिना हड़बड़ी किए बाघ को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला, जिससे किसी तरह की भगदड़ या बड़ा हादसा टल गया. राहत की बात यह रही कि इस पूरी घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई, लेकिन जिस तरह से बाघ दर्शकों के बीच पहुंचा, उसने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

यह भी पढ़ें: Tokyo में छाया देसी स्वाद! जापानी महिला हुई पानी पुरी की मुरीद, अब वहीं डालेगी खुद का स्टॉल

सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है. कुछ यूजर्स इसे “मौत के साथ खेल” बता रहे हैं, तो कुछ ने सर्कस में जंगली जानवरों के इस्तेमाल पर ही सवाल उठा दिए हैं. कई लोग कह रहे हैं कि ऐसी घटनाएं दिखाती हैं कि जानवरों को शो का हिस्सा बनाना कितना खतरनाक हो सकता है. वहीं कुछ यूजर्स ट्रेनर्स की सूझबूझ की तारीफ भी कर रहे हैं, जिनकी वजह से बड़ा हादसा टल गया.

यह भी पढ़ें: Viral Video: ताजा-ताजा पेंट हुए डिवाइडर को पान-गुटखा थूककर किया लाल, यूजर्स पूछ रहे- ‘कहां है सिविक सेंस?’