2 बजे ऑफिस और 5 बजे छुट्टी! यूरोपियन कंपनी में भारतीयों की मौज, यूजर्स बोले- हमें भी दिला दो

2 बजे ऑफिस और 5 बजे छुट्टी! यूरोपियन कंपनी में भारतीयों की मौज, यूजर्स बोले- हमें भी दिला दो


ऑफिस का नाम सुनते ही अगर आपके दिमाग में टारगेट, डेडलाइन और बॉस की डांट घूमने लगती है, तो जरा ये खबर पढ़ लीजिए. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या सच में नौकरी इतनी आरामदायक भी हो सकती है? एक भारतीय कर्मचारी ने अपनी नौकरी का ऐसा अनुभव शेयर किया है जिसे सुनकर लोग कह रहे हैं “भाई, ऐसी जॉब हमें भी चाहिए!”

यूरोपियन कंपनी में ‘चिल’ लाइफ!

दरअसल, एक भारतीय कर्मचारी ने Reddit पर पोस्ट करते हुए बताया कि वह एक यूरोप की बड़ी MNC में काम करता है और उसकी जिंदगी काफी सुकून भरी है. उसने बताया कि कंपनी में ऑफिस टाइमिंग तो 11 बजे से 8 बजे तक है, लेकिन असल में कई लोग दोपहर 2 बजे आते हैं और शाम 5 बजे तक घर भी निकल जाते हैं. यानी काम के साथ लाइफ भी एंजॉय करने का पूरा मौका मिलता है.

2 बजे ऑफिस और 5 बजे छुट्टी! यूरोपियन कंपनी में भारतीयों की मौज, यूजर्स बोले- हमें भी दिला दो

न काम का प्रेशर, न टारगेट का डर

कर्मचारी ने बताया कि उनकी टीम Agile सिस्टम पर काम करती है, जहां हर किसी को अपनी क्षमता के हिसाब से काम मिलता है. सबसे खास बात ये है कि यहां किसी पर जरूरत से ज्यादा काम डालने का दबाव नहीं होता. उसने कहा कि उसे कभी वर्कलोड या प्रेशर महसूस नहीं हुआ, बल्कि काम जल्दी खत्म करके नई चीजें सीखने का समय भी मिल जाता है.

2 बजे ऑफिस और 5 बजे छुट्टी! यूरोपियन कंपनी में भारतीयों की मौज, यूजर्स बोले- हमें भी दिला दो

सीखने और ग्रो करने का भरपूर मौका

इस कंपनी में काम करने का सबसे बड़ा फायदा ये बताया गया कि यहां स्किल्स को बेहतर बनाने का भरपूर समय मिलता है. कर्मचारी ने बताया कि वह नए-नए कोड और प्रोजेक्ट्स सीख पा रहा है और अपने काम को बेहतर तरीके से समझ रहा है. साथ ही टीम के लोग भी काफी मददगार और सम्मानजनक हैं.

हाइब्रिड काम और ‘नो टेंशन’ कल्चर

पोस्ट में यह भी बताया गया कि कंपनी में हाइब्रिड वर्क मॉडल है 2-3 दिन ऑफिस और बाकी दिन घर से काम. हालांकि कई लोग तो ऑफिस भी कम ही जाते हैं और घर से काम करना पसंद करते हैं. कुल मिलाकर माहौल इतना आरामदायक है कि लोग इसे ‘ड्रीम जॉब’ बता रहे हैं.

2 बजे ऑफिस और 5 बजे छुट्टी! यूरोपियन कंपनी में भारतीयों की मौज, यूजर्स बोले- हमें भी दिला दो

यह भी पढ़ें: Viral Video: झप्पर में घुस गया था जहरीला दानव, लड़के ने डेयरिंग दिखा नंगे हाथ से ही पकड़ लिया

यूजर्स बोले…ऐसी नौकरी मिलना किस्मत की बात

इस पोस्ट के वायरल होते ही लोगों के रिएक्शन भी आने लगे. एक यूजर ने लिखा, “तुम्हें तो गोल्डन मौका मिला है, लेकिन ध्यान रखना कि ज्यादा आराम ग्रोथ को धीमा न कर दे.” वहीं दूसरे ने कहा, “यूरोप में लोग काम से ज्यादा जिंदगी को महत्व देते हैं.” एक और यूजर ने बताया कि उसकी कंपनी में भी ऐसा ही माहौल है जहां बिना बेवजह के दबाव के लोग काम करते हैं.

यह भी पढ़ें: Kota Viral Video : लड़के ने सुतली बम जला मगरमच्छों पर फेंका! धमाका सुन तिलमिला गए पानी के दरिंदे, वीडियो वायरल