पेट्रोल पंप पर आपस में भिड़ी पापा की परियां, लात घूंसों के बीच एक दूसरे पर चढ़ा दी गाड़ी

पेट्रोल पंप पर आपस में भिड़ी पापा की परियां, लात घूंसों के बीच एक दूसरे पर चढ़ा दी गाड़ी


सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें महाराष्ट्र के एक पेट्रोल पंप पर दो लड़कियां आपस में किसी बात को लेकर झगड़ती दिखाई दे रही हैं. बहस इतनी बढ़ जाती है कि ये झगड़ा अचानक हिंसक हो जाता है और बात लात घूंसों तक पहुंच जाती है.  वीडियो में पेट्रोल पंप पर भीड़ इस तमाशे को खड़े होकर देख रही है लेकिन कोई झगड़े को सुलझाने के लिए आगे आता नहीं दिख रहा है.

पेट्रोल पंप पर पापा की परियों में छिड़ा युद्ध

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दो लड़कियां पेट्रोल पंप के बीचों बीच एक दूसरे को कूट रही हैं. किसी बात को लेकर शुरू हुई ये बहस देखते ही देखते लात घूंसो की बारिश में बदल गई और पेट्रोल पंप जंग का मैदान बन गया. वीडियो में दिख रहा है कि क्रीम रंग का कुर्ता पहने लड़की ब्लैक रंग का टॉप पहने लड़की को पहले चांटा मारती है और फिर बाल पकड़कर नीचे गिरा देती है, जिसके बाद मामला और बढ़ जाता है.

साथी लड़के ने लड़की पर चढ़ा दी स्कूटी

वीडियो में जब दोनों लड़कियों के बीच मामला बढ़ता है तो एक लड़का स्कूटी लेकर आता है और ब्लैक टॉप पहनी लड़की पर चढ़ा देता है जिसके बाद लड़की अपना पैर पकड़े दर्द से तड़पने लगती है. इतना सब होने के बाद भी पेट्रोल पंप पर भीड़ तमाशबीन बनी रहती है और कोई मदद के लिए आगे नहीं आता. वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है जिसे लेकर लोग अब अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Kota Viral Video : लड़के ने सुतली बम जला मगरमच्छों पर फेंका! धमाका सुन तिलमिला गए पानी के दरिंदे, वीडियो वायरल

यूजर्स बोले, पापा की परियों को कोई बचा लो

वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…लड़कियों की लड़ाई में कभी पड़ना नहीं चाहिए. एक और यूजर ने लिखा…पापा की परियों को समझाओ, झगड़ा छोड़ दें. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…स्कूटी वाले भाई ने वाइल्ड कार्ड एंट्री ली है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: झप्पर में घुस गया था जहरीला दानव, लड़के ने डेयरिंग दिखा नंगे हाथ से ही पकड़ लिया