ज्योतिष शास्त्र में छोटी होली यानी होलिका दहन को लेकर कुछ उपाय बताए गए हैं। अगर ये उपाय कर लिए जाए, तो परिवार में खुशियां बनी रहती हैं।
By Ekta Sharma
Publish Date: Solar, 10 Mar 2024 12:56 PM (IST)
Up to date Date: Solar, 10 Mar 2024 12:56 PM (IST)
HighLights
- साल 2024 में 25 मार्च, सोमवार को होली मनाई जाएगी।
- स्नान करने के बाद होली की राख अपने घर ले आएं।
- होली का दिन बहुत पवित्र माना जाता है, क्योंकि इस दिन पूर्णिमा होती है।
धर्म डेस्क, इंदौर। Holika Dahan 2024: होली का त्योहार हिंदू धर्म में शुभ माना जाता है, बस कुछ ही दिनों में इस पर्व की धूम शुरू हो जाएगी। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, साल 2024 में 25 मार्च, सोमवार को होली मनाई जाएगी। इस दिन को लेकर लोगों की अपनी-अपनी मान्यताएं हैं, जिसके हिसाब से वे पूजा-पाठ करते हैं। वहीं, ज्योतिष शास्त्र में छोटी होली यानी होलिका दहन को लेकर कुछ उपाय बताए गए हैं। अगर ये उपाय कर लिए जाए, तो परिवार में खुशियां बनी रहती हैं।
होलिका दहन से जुड़ा उपाय
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, होलिका दहन के अगले दिन सुबह उठकर स्नान करने के बाद होली की राख अपने घर ले आएं। इसके बाद इसे लाल कपड़े से बांधकर रख दें। उस कपड़े में एक स्फटिक श्रीयंत्र, एक चांदी का सिक्का और 5 पीली कौड़ियां भी रखें। इस तरह आपके घर में कभी भी आर्थिक परेशानी नहीं होगी।
नहीं होगी आर्थिक तंगी
होली का दिन बहुत पवित्र माना जाता है, क्योंकि इस दिन पूर्णिमा होती है। यह दिन देवी लक्ष्मी को समर्पित होता है। घर में बरकत चाहते हैं, तो इस दिन केसर वाली खीर बनाएं और श्रद्धा पूर्वक मां लक्ष्मी को इसका भोग लगाएं। इसके साथ ही मां को कमल का फूल भी चढ़ाएं। ऐसा करने से घर में कभी भी आर्थिक तंगी नहीं होगी।
हर मनोकामना होगी पूरी
हिंदू धर्म में पान के पत्ते को शुभता का प्रतीक माना जाता है। इसके अलावा यह मां लक्ष्मी को भी बहुत प्रिय होता है। ऐसे में होलिका दहन के समय 7 पान के पत्ते लें। इसके बाद होलिका दहन की 7 बार परिक्रमा करें। प्रत्येक परिक्रमा पूरी करने के बाद उसमें एक पान का पत्ता डाल दें। फिर अपनी इच्छा कहें। इस उपाय को करने से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाएंगे।
डिसक्लेमर
‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’



.jpg)

