Arjun and Malaika seen collectively after a very long time | काफी समय बाद एक-साथ दिखे अर्जुन-मलाइका: मलाइका अरोड़ा को अपार्टमेंट छोड़ने आए बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर, वीडियो हुआ वायरल

Arjun and Malaika seen collectively after a very long time | काफी समय बाद एक-साथ दिखे अर्जुन-मलाइका: मलाइका अरोड़ा को अपार्टमेंट छोड़ने आए बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर, वीडियो हुआ वायरल

21 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा पिछले कई सालों से रिलेशनशिप में हैं। हालांकि कई बार दोनों के ब्रेकअप की अटकलें लगाई गई हैं, लेकिन दोनों अभी भी एक-साथ हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा को घर ड्रॉप करते हुए दिखाई दिए।

बीती रात अर्जुन कपूर फॉर्मल लुक में गाड़ी के अंदर बैठे स्पॉट किए गए। वे अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका को घर छोड़ने उनके अपार्टमेंट के नीचे दिखे। मलाइका अरोड़ा कैजुअल लुक में दिखीं। इस कपल को काफी समय बाद साथ में स्पॉट किया गया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल होता नजर आ रहा है।

8 साल से रिश्ते में हैं दोनों
मलाइका और अर्जुन पिछले 8 साल से रिलेशनशिप में हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए फोटोज शेयर करते रहते हैं। कई वेकेशन पर भी दोनों को अक्सर साथ देखा जाता है।

अर्जुन कपूर के आने वाले प्रोजेक्ट्स
पिछले साल अर्जुन कपूर ‘द लेडी किलर’ में दिखाई दिए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। अर्जुन इस साल रोहित शेट्टी की डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में नजर आने वाले हैं। करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह और टाइगर श्रॉफ के साथ अजय देवगन की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म 15 अगस्त, 2024 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस फिल्म में अर्जुन विलेन की भूमिका में नजर आएंगे।

अर्जुन कपूर ने हाल ही में ‘सिंघम अगेन’ में अपने किरदार के बारे में बात भी की थी। उन्होंने कहा- मैं हमेशा से स्क्रीन पर एक्सपेरिमेंट करना चाहता हूं। मैं चाहता हूं कि दर्शकों को कुछ अलग देखने को मिले। इसलिए, इस फिल्म में पुलिस के कट्टर दुश्मन की भूमिका निभाना मेरे लिए एक रोमांचक अवसर था।

उन्होंने आगे बताया- जैसा कि मैंने कहा, जब मैं ‘सिंघम अगेन’ के सेट पर जाता था, तो ऐसा लगता था जैसे मेरे करियर का चक्र पूरा हो गया है। मुझे अपने करियर की शुरुआत में नकारात्मक किरदार निभाकर बहुत प्यार मिला और मैं ‘सिंघम अगेन’ के जरिए एक-बार फिर वैसा ही प्यार पाना चाहता हूं।