Viral Video: शादी का दिन हर किसी के लिए खास होता है, लेकिन एक दूल्हे ने इस दिन कुछ ऐसा कर दिया जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जहां एक तरफ बारात और शादी की रस्में चल रही थीं, वहीं दूसरी तरफ दूल्हा अपने काम में लग गया. इस घटना ने लोगों को मजे लेने का एक टॉपिक दे दिया.
वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा शेरवानी पहने हुए है और बारात का माहौल बना हुआ है. इसी बीच वह अपनी शादी छोड़कर सड़क किनारे पंचर ठीक करने लगता है. आसपास खड़े लोग भी उसे देखकर हैरान रह जाते हैं, क्योंकि आमतौर पर इस समय दूल्हा सिर्फ अपनी शादी की रस्मों में व्यस्त रहता है.
मेहनत और जिम्मेदारी की मिसाल
दिखाई जा रही वीडियो में, इस दूल्हे का कहना है कि उसके लिए काम भी उतना ही जरूरी है जितनी शादी. उसने यह दिखा दिया कि मेहनत और जिम्मेदारी को कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. भले ही जीवन का सबसे बड़ा दिन हो, लेकिन अपने काम के प्रति उसकी लगन साफ दिखाई देती है.
शादी तो होती रहेगी, धंधा नहीँ रुकना चाहिए 🤓🤓🤓 pic.twitter.com/MHAYAEtJ26
— HasnaZarooriHai🇮🇳 (@HasnaZaruriHai) April 18, 2026
यह भी पढ़ेंः हुलिए ने बना दिया मुजरिम! ट्रेन में iPhone के चक्कर में बेगुनाह की धुलाई, सच सामने आते ही पलटा खेल
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोग दूल्हे की तारीफ कर रहे हैं और उसे मेहनती बता रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे मजेदार घटना मानकर हंसी-मजाक भी कर रहे हैं. इस घटना से एक खास संदेश भी मिलता है कि काम छोटा या बड़ा नहीं होता, बल्कि मेहनत सबसे जरूरी होती है. दूल्हे ने अपने इस कदम से यह साबित कर दिया कि जिम्मेदारी निभाना हर परिस्थिति में जरूरी है, चाहे वह शादी जैसा खास मौका ही क्यों न हो.
यह भी पढ़ेंः ये सर्कस चल रहा है क्या… मनमाड रेलवे स्टेशन पर बिजली के तारों पर चढ़कर लड़ रहे थे लोग, वीडियो देख कंफ्यूज हुए यूजर्स





