छत्तीसगढ़ में होली से पहले आई रौनक, महिलाओं और किसानों के खाते में ट्रांसफर होंगे करोड़ों रुपए

छत्तीसगढ़ में होली से पहले आई रौनक, महिलाओं और किसानों के खाते में ट्रांसफर होंगे करोड़ों रुपए

छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं और किसानों के लिए बड़ी योजनाएं लाने वाली है। दो योजनाओं में से एक महतारी वंदन योजना 10 मार्च को शुरू होने वाली है। 10 मार्च को एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली जुड़ेंगे

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 09 Mar 2024 03:55 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 09 Mar 2024 03:55 PM (IST)

महतारी वंदन योजना।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं और किसानों के लिए बड़ी योजनाएं लाने वाली है। दो योजनाओं में से एक महतारी वंदन योजना 10 मार्च को शुरू होने वाली है। 10 मार्च को एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली जुड़ेंगे। महिला हितग्राहियों से संवाद कर पीएम मोदी उनको योजना के बारे में बताएंगे।

योजना के तहत प्रदेश की लगभग 70 लाख महिलाएं लाभांवित होंगी। योजना की पहली किस्त के रूप में लगभग 700 करोड़ रुपए की राशि जारी की जाएगी। योजना के लांच होने के साथ ही अब हर महिला को प्रति माह एक हजार रुपए खाते में ट्रांसफर किया जाएगा। इस तरह एक साल में महिलाओं को 12 हजार रुपए मिलेंगे।

छत्तीसगढ़ की राजधानी समेत जिला और ब्लॉक मुख्यालय, नगरीय निकाय क्षेत्रों में महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन होगा।

जबकि 12 तारीख को किसानों को कृषक उन्नति योजना के तहत धान की अंतर की राशि दी जाएगी। इस मौके पर कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और गिरिराज सिंह रहेंगे।

छत्तीसगढ़ सरकार ने चुनाव से पूर्व के वादे को पूरा करते हुए छत्तीसगढ़ में किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदी का फैसला लिया है। इस साल प्रदेश सरकार ने 1.47 लाख मीट्रिक टन धान की रिकॉर्ड खरीदी की है, जिसमें किसानों को सरकार ने समर्थन मूल्य यानी 2183 रूपए भुगतान किया था।

24 लाख से अधिक किसानों को मिलेगा फायदा

मोदी की गारंटी के तहत प्रदेश सरकार ने कृषक उन्नति योजना को अमल में लाने की घोषणा की है। योजना के माध्यम से अंतर की राशि यानी 917 रूपए प्रति क्विटंल किसानों के खाते में जमा किए जाएंगे। प्रदेश सरकार 12 मार्च को चालू खरीफ सत्र की धान खरीदी की अंतर की राशि 13 हजार करोड़ रुपए (917 रुपए प्रति क्विंटल की दर से) 24 लाख से अधिक किसानों के खाते में जमा करने जा रही है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन