भाजपा ने जारी की यूपी-बिहार MLC उम्मीदवारों की लिस्ट, शाहनवाज हुसैन को नहीं दिया टिकट

भारतीय जनता पार्टी ने यूपी व बिहार में विधान परिषद में उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। झारखंड में एक राज्यसभा की सीट के लिए भाजपा ने डॉ. प्रदीप वर्मा को टिकट दिया है। बिहार में 11 सीटों पर विधान परिषद का चुनाव होना है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 09 Mar 2024 05:16 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 09 Mar 2024 05:16 PM (IST)

भाजपा ने जारी की यूपी-बिहार MLC उम्मीदवारों की लिस्ट, शाहनवाज हुसैन को नहीं दिया टिकट
शाहनवाज हुसैन को नहीं दिया टिकट।

एएनआई, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने यूपी व बिहार में विधान परिषद में उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। झारखंड में एक राज्यसभा की सीट के लिए भाजपा ने डॉ. प्रदीप वर्मा को टिकट दिया है। बिहार में 11 सीटों पर विधान परिषद का चुनाव होना है। भाजपा ने बिहार में जिन उम्मीदवारों को एमएलसी का टिकट दिया है, उनमें शाहनवाज हुसैन का नाम शामिल नहीं है।

बिहार में इनको मिला टिकट

भाजपा ने बिहार में विधान परिषद के लिए बिहार सरकार में पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन का टिकट काट दिया है। भाजपा ने पूर्व कैबिनेट मंत्री मंगल पांडे, डॉ. लाल मोहन गुप्ता व अनामिका सिंह को उम्मीवार बनाया है।

naidunia_image

भाजपा यूपी में इनको बनाया उम्मीदवार

भाजपा ने उत्तर प्रदेश में सात लोगों को टिकट दिया है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल, विजय बहादुर पाठक, डॉ. महेंद्र कुमार सिंह, अशोक कटारिया, धर्मेंद्र सिंह, रामतीरथ सिंघल व संतोष सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन