मेट्रो स्टेशन के एस्केलेटर पर हुई दो लड़कियों के बीच मारपीट
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मेट्रो स्टेशन के एस्केलेटर पर अचानक दो लड़कियों के बीच बहस शुरू हो जाती है, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल जाती है. दोनों एक दूसरे को पकड़ कर खींचती है और धक्का-मुक्की करती नजर आती है. आसपास मौजूद लोग यह सब देखते रहते हैं और कुछ लोग वीडियो भी रिकॉर्ड करते दिखाई देते हैं. पूरा घटनाक्रम कुछ सेकंड का है, लेकिन इसमें जिस तरह से लड़ाई होती है. वह किसी फाइट सीन से कम नहीं लगती है. यही वजह है कि सोशल मीडिया पर इसे एस्केलेटर वॉर नाम दिया जा रहा है और लोग कई तरह के रिएक्शन देते हुए भी नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में यह भी दिखता है कि दोनों लड़कियां एक दूसरे के बाल खींचते और लात मारते हुए भी नजर आ रही है.
UPSC ka level:
Mughal Empire chhodo batao Escalator War kis floor pe hua tha 🤣😝 pic.twitter.com/GfePSF5hAI
— 𝐒ɦυ𐓣𝗒𝗍α (@Shunyta_007) April 16, 2026
ये भी पढ़ें-OYO Viral Video: आशिक के साथ OYO में रंगरलियां मना रही थी बेटी, पुलिस लेकर पहुंची मां और…
यह वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने इस पर जमकर कमेंट करना शुरू कर दिया. कुछ ने इसे मजाक के अंदाज में लिखा तो कई लोगों ने इसे पब्लिक न्यूसेंस बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की. इस वीडियो को देखकर एक यूजर कमेंट करता है यूपीएससी का लेवल- मुगल अंपायर छोड़ो बताओ एस्केलेटर वॉर किस फ्लोर पर हुआ था. तो वहीं दूसरा यूजर इसके जवाब में कमेंट करता है यह वॉर तो ग्राउंड फ्लोर पर हुआ था. इसके अलावा एक और यूजर कमेंट करता है क्या शो चल रहा है, पूरा एक्शन पैक्ड सीन है. एक और यूजर इस वीडियो को देखकर कमेंट करता है यह लोग सिर्फ रील्स के लिए नौटंकी कर रहे हैं, कोई रोको इन्हें. वहीं एक और यूजर कमेंट करता है पब्लिक न्यूसेंस है, इन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए. इसके अलावा कुछ यूजर ने कमेंट किया कि यह किस लेवल की हरकतें हैं. एक यूजर मजाक में कमेंट करता है अब समझ आया भगवान ने लंबे क्यों दिए हैं. कुछ यूजर ने इस वीडियो में लगाए गए गाने पर भी सवाल उठाए और कहा कि पूरा सीन गाने से और अजीब लग रहा है.





