Gwalior Information: बैक करते समय कार टच हुई तो लैंड रिकार्ड के जॉइंट कमिश्नर से युवक ने की मारपीट
Gwalior Information: शनिवार रात को कार बैक करते समय लैंड रिकार्ड के जॉइंट कमिश्नर की कार एक युवक की कार से टच हो गई। इसे लेकर युवक व उसके साथियों ने कमिश्नर से मारपीट कर दी।
By anil tomar
Publish Date: Solar, 10 Mar 2024 09:40 AM (IST)
Up to date Date: Solar, 10 Mar 2024 09:40 AM (IST)

Gwalior Information: ग्वालियर. नईदुनिया प्रतिनिधि। शनिवार रात को कार बैक करते समय लैंड रिकार्ड के जॉइंट कमिश्नर की कार एक युवक की कार से टच हो गई। इसे लेकर युवक व उसके साथियों ने कमिश्नर से मारपीट कर दी। लेकिन जैसे ही युवक को पता चला कि जिसके साथ उन्होंने मारपीट की है वे एक अफसर हैं तो वे मौके से भाग निकले। हालांकि कमिश्नर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। लेकिन अभी तक युवक का पता नहीं चला है। घटना गश्त का ताजिया क्षेत्र की है।
शनिवार रात 10.15 बजे जाॅइंट कमिश्नर अखिलेश जैन परिवार के साथ प्रवचन सुनकर वापस घर लौट रहे थे। सराफा स्कूल के पास आरोपी युवक युवती ने अपनी कार बीच सड़क पर लगा रखी थी। ड्राइविंग सीट पर युवती थी। इस कार के आगे अधिकारी की कार पार्क थी। बैक करते समय उनकी कार आरोपी की कार से टच हो गई।
आरोपी युवक कार से नीचे उतरा और झगड़ा करने लगा। बाद में युवती भी आ गई। अधिकारी को बचाने आए प्रदीप पांडे, उनके भाई गजानंद पांडे और भतीजे वैभव से भी आरोपियों ने मारपीट की। के भी चोट आई है। मारपीट करने के बाद आरोपी युवती को बैठाकर कार से भाग निकला। कोतवाली थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाली थाना प्रभारी रमेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जाइंट कमिश्नर ने बताया कि मैंने युवक से माफी मांगी थी। लेकिन आरोपित ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। साथ ही ठेले पर रखी राड को उठाकर उनकी पीठ पर मार दिया।


