दिल्ली में केशोपुर मंडी के पास 40 फुट गहरे बोरवेल में गिरा बच्चा, बचाव अभियान जारी
Baby Falls in Borewell बच्चे को बचाने के लिए दिल्ली फायर सर्विस, NDRF और दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है।
By Sandeep Chourey
Publish Date: Solar, 10 Mar 2024 09:20 AM (IST)
Up to date Date: Solar, 10 Mar 2024 09:20 AM (IST)

HighLights
- दिल्ली के केशोपुर मंडी इलाके में बड़ा हादसा हो गया है।
- दिल्ली जल बोर्ड प्लांट के भीतर 40 फीट गहरे बोरवेल में एक बच्चा गिर गया है।
- बचाव के लिए एनडीआरएफ टीम लगातार प्रयास कर रही है।
एएनआई, एजेंसी। राजधानी दिल्ली के केशोपुर मंडी इलाके में बड़ा हादसा हो गया है। यहां दिल्ली जल बोर्ड प्लांट (Delhi Jal Board Plant) के भीतर 40 फीट गहरे बोरवेल में एक बच्चा गिर गया है और इसे बचाव के लिए एनडीआरएफ टीम लगातार प्रयास कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, बच्चे को खाने-पीने का सामान रस्सी के सहारे बचाया जा रहा है। बच्चे को बचाने के लिए दिल्ली फायर सर्विस, NDRF और दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है।
#WATCH केशोपुर मंडी के पास दिल्ली जल बोर्ड प्लांट के अंदर 40 फुट गहरे बोरवेल में एक बच्चा गिर गया। दिल्ली फायर सर्विस, NDRF और दिल्ली पुलिस मौके पर। बचाव अभियान जारी है: दिल्ली अग्निशमन सेवा pic.twitter.com/GZ9FanoCo4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 10, 2024
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, जिस बोरवेल में बच्चा गिरा है, NDRF की टीम उसके पास समानांतर जल्द एक नया बोरवेल खोदकर बचाव अभियान शुरू करेगी। फिलहाल बच्चे को खाने-पीने की सामान रस्सी के सहारे भेजी जा रही है।


