सड़क पर चिकन पड़ा हो और लोग यूं टूट पड़ें जैसे किसी शादी में फ्री बिरयानी का ऐलान हो गया हो…ये कोई फिल्म का सीन नहीं बल्कि हकीकत है जनाब! सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में ऐसा नजारा देखने को मिल रहा है कि पहले तो हंसी छूट जाती है, फिर दिमाग कहता है ये हो क्या रहा है! कोई झोला भर रहा है, कोई हाथों से समेट रहा है, तो कोई ऐसे झपट रहा है जैसे ‘पहले मैं…पहले मैं’ का वर्ल्ड कप चल रहा हो. हालत ये कि सड़क अचानक मंडी बन गई और लोग ग्राहक नहीं, सीधे ‘लुटेरे मोड’ में नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि मरे मुर्गों को ट्रक जैसे ही फेंककर गया लोगों में इसे लूटने की होड़ मच गई.
मरे हुए चिकन को लूटने पहुंची भीड़
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में लोगों की भीड़ को मरे मुर्गे लूटते हुए देखा जा सकता है. सड़क किनारे बड़ी संख्या में मरे हुए मुर्गे पड़े हैं, जिन्हें किसी ट्रक द्वारा फेंका गया बताया जा रहा है. जैसे ही ये कचरा वहां गिराया गया, आसपास मौजूद लोगों की भीड़ तुरंत उस पर टूट पड़ी. दर्जनों लोग एक साथ मुर्गों को उठाने में जुट गए, जैसे कोई मुफ्त का सामान मिल गया हो. किसी के हाथ में बोरा है तो कोई बिना किसी सुरक्षा के सीधे हाथों से मुर्गे उठा रहा है. वीडियो में अफरा-तफरी और लालच का ऐसा नजारा दिख रहा है जिसे देखकर हर कोई सन्न रह गया.
पोल्ट्री फार्म वाली गाड़ी मरे हुए मुर्गे डालने आई थी
अक्ल के अंधे लोग मरे हुए मुर्गे उठा ले गए। pic.twitter.com/bFc8RRj80Y— Lovely (@Lovely92698976) April 14, 2026
हाथ में झोला लिए लापरवाहों की तरह चिकन पर टूटे लोग
सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि ये सभी लोग इस बात से पूरी तरह अनजान या लापरवाह नजर आते हैं कि ये मरे हुए मुर्गे किसी बीमारी या संक्रमण का कारण भी हो सकते हैं. बिना किसी सुरक्षा के इन्हें उठाना और घर ले जाना स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ऐसे सड़े-गले मांस में बैक्टीरिया और वायरस पनप सकते हैं, जो गंभीर बीमारियों को जन्म दे सकते हैं. लेकिन वायरल वीडियो में दिख रही भीड़ इन खतरों को नजरअंदाज करते हुए सिर्फ सामान बटोरने में लगी हुई है. एबीपी लाइव वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.
यह भी पढ़ें: Viral Video: गजब! तेल संकट के बीच कुत्ते की पीठ पर टंकी रख पेट्रोल भरवाने पहुंचा शख्स, वीडियो देख आएगी हंसी
यूजर्स बोले, चिकन भी बेचारा इमोशनल हो गया होगा
वीडियो को @Lovely92698976 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…मरे हुए चिकन पर इतना प्यार, बेचारा चिकन भी इमोशनल हो गया होगा. एक और यूजर ने लिखा…चिकन की भूख इस कदर है कि मरा हुआ खाने को तैयार हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…इस चिकन से बीमारी हो सकती है, लोगों को समझ ही नहीं है.
यह भी पढ़ें: Viral Video: RCB जर्सी से हुआ नामकरण, महाराष्ट्र के कपल ने बेटे का नाम रखा विराट, वीडियो हुआ वायरल





