ऑटो ड्राइवर के एक मैसेज ने महिलाओं को दिलाया सुरक्षा का अहसास, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही तारीफ

ऑटो ड्राइवर के एक मैसेज ने महिलाओं को दिलाया सुरक्षा का अहसास, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही तारीफ


आज के दौर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट खासकर महिलाओं के लिए अक्सर चिंता और डर का कारण बन जाता है. बस हो, मेट्रो हो या ऑटो अकेले सफर करते समय दिमाग में कई तरह के सवाल चलते रहते हैं. लेकिन मुंबई से सामने आई एक छोटी सी घटना ने ये दिखा दिया कि अगर सोच साफ हो तो माहौल भी सुरक्षित महसूस कराया जा सकता है. एक ऑटो ड्राइवर ने अपनी गाड़ी में ऐसा संदेश लिखकर लगाया, जिसने न सिर्फ एक महिला यात्री का दिल जीत लिया बल्कि सोशल मीडिया पर लाखों लोगों को भावुक कर दिया.

ऑटो वाले ने अपने रिक्शा पर लिखी दिल जीत लेने वाली बात

मुंबई में उन्नति देवलिया नाम की एक महिला ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया. इस वीडियो में एक ऑटो के अंदर ड्राइवर की सीट के पीछे एक छोटा सा नोट चिपका हुआ नजर आता है. इस नोट में लिखा था..“मैं भी किसी का पिता और भाई हूं. आपकी सुरक्षा मेरे लिए महत्वपूर्ण है. बिना किसी चिंता के बैठिए.” यह मैसेज पढ़ते ही महिला यात्री को एक अलग ही सुकून महसूस हुआ. आमतौर पर जहां लोग सफर के दौरान सतर्क रहते हैं, वहीं इस ड्राइवर ने अपने शब्दों से भरोसा दिलाने की कोशिश की.

काफी सुरक्षित है मुंबई शहर

हालांकि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई, दिल्ली से कई गुना सुरक्षित है. कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि मुंबई में रहने वाली 60 प्रतिशत महिलाएं खुद को सेफ मानती हैं जबकि दिल्ली में ये आंकड़ा काफी कम है. ऐसे में ऑटो वाले का इस तरह का नोट महिलाओं को और ज्यादा भरोसा दिलाता है कि वो इस माया नगरी में कितनी सेफ हैं. पोस्ट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: RCB जर्सी से हुआ नामकरण, महाराष्ट्र के कपल ने बेटे का नाम रखा विराट, वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर लोगों का प्यार

जैसे ही ये पोस्ट वायरल हुआ, लोगों ने ड्राइवर की जमकर तारीफ की. इस वीडियो को 27 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और सैकड़ों लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया दी है. एक यूजर ने लिखा “अगर हर कोई ऐसा सोचने लगे तो दुनिया कितनी बेहतर हो जाए.” दूसरे ने कहा “मैं तो इस ऑटो का परमानेंट कस्टमर बनना चाहता हूं.” वहीं एक और यूजर ने लिखा “आज के समय में ये छोटी चीज भी बहुत बड़ी लगती है.”

यह भी पढ़ें: Viral Video: गजब! तेल संकट के बीच कुत्ते की पीठ पर टंकी रख पेट्रोल भरवाने पहुंचा शख्स, वीडियो देख आएगी हंसी