शक के चलते जान पर खेल गई पत्नी! चलते ट्रक के पीछे लटककर किया पति का पीछा, वीडियो हुआ वायरल

शक के चलते जान पर खेल गई पत्नी! चलते ट्रक के पीछे लटककर किया पति का पीछा, वीडियो हुआ वायरल


सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो सामने आते हैं जो या तो हंसा देते हैं या फिर हैरान कर देते हैं, लेकिन इस बार जो मामला वायरल हो रहा है वो दोनों का मिला-जुला पैकेज है. सोचिए…रात का समय, सड़क पर तेज रफ्तार से दौड़ती गाड़ियां और उनके बीच एक ट्रक…और उसी ट्रक के पीछे एक महिला अपनी जान हथेली पर रखकर लटकी हुई है. ये कोई फिल्म का सीन नहीं बल्कि हकीकत है, जिसे देखकर लोगों की सांसें अटक गईं. बताया जा रहा है कि इस खतरनाक स्टंट के पीछे वजह कोई रोमांच या मजाक नहीं, बल्कि शक था…वो शक जो कई बार इंसान से ऐसे फैसले करवा देता है जिनका अंजाम बहुत बुरा हो सकता है.

चलते ट्रक के पीछे लटकी दिखी महिला

बताया जा रहा है कि ट्रैफिक पुलिस को कुछ लोगों ने सूचना दी कि एक महिला चलती पिकअप ट्रक के पीछे लटकी हुई है. जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्होंने देखा कि महिला सच में ट्रक के पीछे लगे लोहे के डंडों को पकड़कर लटकी हुई थी. आसपास चल रहे लोगों ने इस नजारे का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

जांच में पता चला कि वह महिला उसी ट्रक ड्राइवर की पत्नी थी. उसे शक था कि उसका पति किसी और से मिलने जा रहा है. इसी शक में उसने उसका पीछा करने का फैसला किया. जैसे ही उसका पति ट्रक लेकर घर से निकला, महिला चुपके से बाहर आई और ट्रक के पीछे लटक गई, ताकि वह उसे रंगे हाथ पकड़ सके.

बाल-बाल बची जान, पति पर लगा जुर्माना

पुलिस के अनुसार, महिला बहुत किस्मत वाली थी कि उसे कुछ नहीं हुआ. अगर ट्रक तेज चलता या रास्ता ऊबड़-खाबड़ होता, तो वह नीचे गिरकर गंभीर हादसे का शिकार हो सकती थी. इस खतरनाक हरकत से उसकी जान को बड़ा खतरा था. इस मामले में पुलिस ने ट्रक ड्राइवर पर कार्रवाई की. वाहन चलाने से पहले ठीक से जांच न करने के कारण उस पर 200 युआन (करीब 29 डॉलर) का जुर्माना लगाया गया और उसके ड्राइविंग रिकॉर्ड से 3 पॉइंट भी काट लिए गए.

यह भी पढ़ें: Viral Video: RCB जर्सी से हुआ नामकरण, महाराष्ट्र के कपल ने बेटे का नाम रखा विराट, वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट

सोशल मीडिया पर जैसे ही ये मामला वायरल हुआ वैसे ही लोगों ने इसे लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दीं. एक यूजर ने लिखा…कितना प्यार करती है बीवी, वाह पत्नी होतो ऐसी. एक और यूजर ने लिखा…गलती पत्नी ने कि और भुगतना बेचारे पति को पड़ा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…लटकने की क्या जरूरत थी दीदी, ट्रक के पीछे ट्रोले में ही बैठ जाती.

यह भी पढ़ें: Viral Video: गजब! तेल संकट के बीच कुत्ते की पीठ पर टंकी रख पेट्रोल भरवाने पहुंचा शख्स, वीडियो देख आएगी हंसी