Maharastra Politics: क्या भाजपा के साथ लोकसभा चुनाव लड़ेंगे राज ठाकरे, डिप्टी सीएम फडणवीस ने दिया जवाब

Maharastra Politics: डिप्टी सीएम फडणवीस ने कहा, ‘मनसे ने एक व्यापक रूख अपनाया है। यह हमारे (बीजेपी) रूख से अलग नहीं है। हम क्षेत्रीय गौरव में विश्वास करते हैं।’

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 09 Mar 2024 05:30 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 09 Mar 2024 05:30 PM (IST)

Maharastra Politics: क्या भाजपा के साथ लोकसभा चुनाव लड़ेंगे राज ठाकरे, डिप्टी सीएम फडणवीस ने दिया जवाब
देवेंद्र फडणवीस और राज ठाकरे। (फाइल फोटो)

एएनआई, नागपुर। Maharastra Politics: लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के साथ गठबंधन के बारे में निर्णय सही समय में लिया जाएगा। बीजेपी सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार गुट के साथ बातचीत कर रही है। इसलिए खबरें सामने आई कि भाजपा एमएनएस के साथ भी बातचीत कर रही है।

मनसे और बीजेपी का रूख एक

डिप्टी सीएम फडणवीस ने कहा, ‘मनसे ने एक व्यापक रूख अपनाया है। यह हमारे (बीजेपी) रूख से अलग नहीं है। हम क्षेत्रीय गौरव में विश्वास करते हैं।’ उन्होंने कहा कि राज्य में मराठी मानुष के अधिकारों की रक्षा की जानी चाहिए। उन्हें व्यापक भूमिका निभानी चाहिए। देवेंद्र फडणवीस ने माना कि राज ठाकरे की पार्टी और भाजपा के स्टैंड में ज्यादा अंतर नहीं है।

मनसे के साथ क्या होगा गठबंधन

उन्होंने स्पष्ट किया कि आगामी चुनावों में मनसे के साथ गठबंधन का क्या होगा। उन्होंने कहा कि यह चर्चा का विषय है। सही समय पर निर्णय लिया जाएगा। सीट बंटवारे के बारे में जानकारी देते हुए डिप्टी सीएम ने कहा, ‘इसको लेकर चर्चा सकारात्मक दिशा में जा रही है। 80 फीसदी मुद्दे सुलझ चुके हैं, बाकी 20 फीसदी मुद्दों पर चर्चा चल रही है।’

गठबंधन में सबकुछ ठीक

इससे पहले गुरुवार को देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि एनडीए गठबंधन के बीच सब कुछ ठीक चल रहा है। जिन दो से तीन सीटों पर गतिरोध था। उन पर अभी चर्चा चल रही है। वह भी जल्द ही सुलझ जाएगी। हमारे बीच किसी भी तरह का विवाद नहीं है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह