पहले मैदान पर गहमा-गहमी फिर मैच के बाद…, हार्दिक पांड्या और साई किशोर के बीच लफड़े का अपडेट

[ad_1]

Hardik Pandya and Sai Kishore Fight: गुजरात टाइटंस ने IPL 2025 के नौवें मैच में मुंबई इंडियंस को 197 रनों का लक्ष्य दिया था. जब MI लक्ष्य का पीछा कर रही थी तब हार्दिक पांड्या और साई किशोर के बीच कहासुनी हो गई थी. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है, जिसमें मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या एक आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल करते हुए देखे जा सकते हैं. बता दें कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेले गए इस मैच में गुजरात ने मुंबई इंडियंस को 36 रनों से हरा दिया था.

मैदान के बीचों-बीच गहमागहमी

यह मामला मुंबई इंडियंस की पारी के 15वें ओवर का है. साई किशोर ने एक डॉट गेंद की, जिसके बाद वो हार्दिक पांड्या को घूरने लगे थे. यह बात MI के कप्तान को अच्छी नहीं लगी, इसलिए उन्होंने किशोर की तरफ चलना शुरू कर दिया था. दोनों खिलाड़ी बीच मैदान में आमने-सामने थे, माहौल गर्म हो चुका था और हार्दिक ने गलत शब्द का भी इस्तेमाल किया. लेकिन कोई बड़ी घटना होने से पहले ही अंपायरों ने मामले को शांत करवा दिया.

बाद में गले लगाया, हाथ भी मिलाया

मैच समाप्त होने के बाद जब दोनों टीमों के खिलाड़ी हैंड शेक करने आए, तब हार्दिक पांड्या और साई किशोर ने हाथ मिलाया और एक-दूसरे को गले भी लगाया. मैच के बाद कमेंटेटर इयान बिशप ने साई किशोर का इंटरव्यू लिया, जिसमें उनसे हार्दिक के साथ गहमागहमी पर सवाल पूछा गया. इसके जवाब में साई किशोर ने कहा, “हार्दिक मेरे अच्छे मित्र हैं, मैदान का माहौल ऐसा ही होना चाहिए. मैदान के भीतर सामने वाली टीम का हर एक खिलाड़ी आपका विरोधी होता है, लेकिन यहां बातों को व्यक्तिगत रूप से लेने का कोई मतलब नहीं है.”

साई किशोर की बात करें तो मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में 4 ओवरों के स्पेल में 37 रन देकर एक विकेट लिया था. दूसरी ओर हार्दिक पांड्या ने गेंदबाजी में 2 विकेट लिए और 4 ओवरों में सिर्फ 29 रन लुटाए थे. वो इसके अलावा बैटिंग में सिर्फ 11 रन बना पाए.

यह भी पढ़ें:

मोहम्मद सिराज ने रोहित शर्मा को बोल्ड किया तो खड़ा हो गया नया विवाद! हिटमैन के इफेक्टिव नहीं है वाला बयान है वजह



[ad_2]