वरमाला के वक्त छत से टकराया दूल्हा-दुल्हन का सिर! फिर अचानक धड़ाम से गिरी दुल्हन, वीडियो देख..
[ad_1]
Trending Video: शादी के दौरान दूल्हे के दोस्तों की शरारतें आम होती है. समारोह में जब तक नमकीन खटपट न हो तब तक शादी का घर वो घर नहीं लगता जो उसे लगना चाहिए. लेकिन सबसे ज्यादा मजे अगर किसी रस्म में लिए जाते हैं तो वो है वरमाला. अब इस रस्म में कई बार मस्ती मजाक गंभीर परिणामों में बदल जाता है. वही हुआ इस वायरल वीडियो में भी. जहां घर में हो रही वरमाला के दौरान दूल्हे के दोस्तों और परिवार वालों ने जोड़े को अपने कंधों पर बैठा रखा था, लेकिन फिर वही हुआ जिसका डर था. आइए आपको दिखाते हैं क्या कुछ है वीडियो में.
वरमाला के दौरान कपल के साथ हो गया कांड
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वरमाला के वक्त दूल्हा दुल्हन के साथ हादसा हो गया. हालांकि ये हादसा मस्ती मजाक की अति के चलते हुआ. दरअसल, दूल्हा दुल्हन की वरमाला का वक्त था, ऐसे में दूल्हे के दोस्तों ने दूल्हे को अपने कंधों पर उठा लिया. ऐसे में दुल्हन के परिवार वाले भी कहां पीछे रहने वाले थे, उन्होंने भी दुल्हन को कंधों पर उठाया. बस फिर क्या था, तभी एक खेला हुआ और सब कुछ गुड़ गोबर हो गया. हुआ यूं कि दूल्हा दुल्हन को कंधों पर बैठा कर इतना ऊपर उठा लिया कि उनका सिर छत से टकरा गया और वहीं हुआ जिसका सभी को डर था.
बैलेंस बिगड़ा और धड़ाम से गिरे दूल्हा दुल्हन
गोद में कपल को उठाए हुए दोस्त जोर जोर से हूटिंग कर रहे थे, तभी दूल्हा दुल्हन दोनों का बैलेंस बिगड़ा और दोनों धड़ाम से नीचे गिर पड़े. दुल्हन तो इतनी बुरी तरह से मुंह के बल गिरी कि उसकी दोनों टांगे ऊंची हो गईं. वीडियो देखकर आपकी भी हंसी कंट्रोल नहीं होगी. वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसके बाद यूजर्स तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें: औरंगजेब की जगह फूंक दिए बहादुर शाह जफर… हिंदू संगठनों ने जला दी अंतिम मुगल बादशाह की तस्वीर, वीडियो वायरल
यूजर्स ने भी लिए मजे
वीडियो को laxmi.ghosh नाम के इंस्टाग्राम से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…ये किस तरह के लोग हैं जो लिहाज नहीं करते. एक और यूजर ने लिखा…इन दोस्तों ने हर तरफ सत्या नाश बैठाया हुआ है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…दुल्हन बेचारी, करे तो करे क्या.
यह भी पढ़ें: इसे पैदा नहीं डाउनलोड किया गया है…छोटी सी उम्र में दे रहा बड़े-बड़े जवाब, बच्चे की होशियारी देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

