बैंकॉक में भूकंप के तेज झटकों के बीच फ्लैट में फंसा परिवार, वीडियो शेयर कर दिखाया फिर क्या हुआ
[ad_1]
Bangkok-Myanmar Earthquake : भारत के पड़ोसी देश म्यांमार में शुक्रवार (28 मार्च) को भूकंप के दो भयानक झटके महसूस किए गए. भूकंप के इन झटकों ने म्यांमार में तबाही मचा दी. इस भयानक भूकंप का असर म्यांमार के पड़ोसी देश थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में हुआ. बैंकॉक में शुक्रवार (28 मार्च) को 7.7 की तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूंकप के कारण अब तक 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. म्यांमार के सैन्य प्रशासन जुंटा ने शनिवार (29 मार्च) को 1,002 लोगों की मौत की पुष्टि की. वही, जुंटा ने कहा कि अब तक भूकंप के कारण 2,376 लोग घायल हो गए हैं.
बैंकॉक और म्यांमार में आए भूकंप के बाद सोशल मीडिया पर तबाही के मंजर दिखाने वाले कई वीडियो शेयर किए गए हैं. इन वीडियोज में भूकंप के झटकों के कारण गगनचुंबी इमारतें भरभराकर ढहती हुई दिखाई दे रही है. इसके अलावा इस आपदा से अपनी जान बचाने के लिए लोग इधर-उधर भागते नजर आ रहे हैं. इस बीच बैंकॉक की एक बिल्डिंग में फंसे परिवार का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं.
भूकंप के झटकों के बीच फ्लैट में फंसा था कोरियाई परिवार
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को एक कोरियाई शख्स ने एक्स पर शेयर किया है. जिसमें भूकंप के झटकों के कारण बिल्डिंग हिलती हुई नजर आ रही है. वहीं, बिल्डिंग के टॉप पर बने स्विमिंग पूल में से पानी ओवरफ्लो होता हुआ दिख रहा है. इस दौरान एक छोटे बच्चे की रोने की आवाज भी सुनाई दे रही है. वीडियो में शख्स बिल्डिंग की ऊंचाई से भूकंप से हुई तबाही का मंजर दिखाया. हालांकि, इसके बाद एक ओर पोस्ट शेयर किया जिसमें उसने बताया कि उसका पूरा और बच्चा बिल्कुल सुरक्षित हैं और बिल्डिंग से बाहर आ चुके हैं.
อีนี่อยู่ชั้นดาดฟ้าคอนโด พร้อมลูกค้า ครอบครัวเกาหลีกับลูกน้อยอะ ตอนแรกก็นึกว่าตัวเองเวียนหัว🥲🥲🥲🥲
#แผ่นดินไหว pic.twitter.com/tIwvmz2X0D
— oyasumi (@msuhcoff) March 28, 2025
भूकंप के झटकों के चलते ढह गई कई इमारतें
शुक्रवार (28 मार्च) को आए भूकंप के कारण म्यांमार और बैंकॉक के कई गगनचुंबी इमारतें ताश के पत्तों की तरह बिखरकर जमींदोज हो गई. इसके अलावा कई सड़कें और पुल भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं. इस वजह से म्यांमार में राहत और बचाव का काम करने में भी काफी परेशानी हो रही है.
[ad_2]

