पूरे कपड़े उतारकर एयरपोर्ट पर हंगामा करने लगी महिला, आग की तरह वायरल हुआ वीडियो

[ad_1]

Airport Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन तरह-तरह के वीडियो वायरल होते हुए दिखाई दे जाते हैं. इनमें अक्सर अलग-अलग लोग तरह-तरह की हरकतें करते हुए नजर आते हैं. कोई कभी शादी के फंक्शन में अजीब हरकत कर देता है. तो कोई इस तरह का कुछ काम कर देता है.

जिससे वह लोगों की नजरों में आ जाता है. इन दिनों बात की जाए तो अमेरिका में टेक्सास के डलास एयरपोर्ट पर एक महिला ने एयरपोर्ट पर ऐसी हरकत कर दी है. जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है. दरअसल महिला ने एयरपोर्ट पर ही अपने सभी कपड़े उतार दिए है. और हंगामा करना शुरू कर दिया. 

महिला ने एयरपोर्ट पर कपड़े उतारकर किया हंगामा

अमेरिका दुनिया के विकसित और सबसे ताकतवर देशों में गिना जाता है. लेकिन कई मामलों में अमेरिका भी दुनिया के बाकी देशों के जैसा ही है. अमेरिका में भी वह सब हरकतें होती है. जो दुनिया के बाकी देशों में होती है. इसका ताजा उदाहरण है अमेरिका के टेक्सास एयरपोर्ट से वायरल हो रहा वीडियो. दरअसल अमेरिका में टेक्सास के डलास पोर्ट वर्थ एयरपोर्ट पर 14 मार्च को एक महिला यात्री ने काफी अजीब हरकतें करनी शुरू कर दीं.

 

यह भी पढ़ें: तीसरे माले से सामान नीचे लाने का अनोखा जुगाड़ हो रहा वायरल, वीडियो देख कहेंगे, काश पहले पता होता

उसने एयरपोर्ट पर ही अपने कपड़े उतार के हंगामा शुरू कर दिया. पानी की बोतल फेंकना शुरू कर दी. और अश्लील हरकतें भी करती नजर आई. इस महिला ने कई लोगों पर हमला भी गया और उन्हें दांतों से काटा भी जिसके चलते कई लोग घायल भी हो गए. महिला ने एयरपोर्ट पर लगी टीवी स्क्रीन भी तोड़ दी. बता दें वीडियो में महिला पूरी तरह से नग्न दिख रही है. जिसकी वजह से हम इस खबर में वीडियो नहीं लगा सकते हैं

यह भी पढ़ें: कंडोम से लेकर सिगरेट तक, ड्राइवर ने बताया डबल डेकर बस में कैसी हरकतें करते हैं लोग- देखें वीडियो

पुलिस ने किया गिरफ्तार

14 मार्च को अमेरिका के टेक्सास में यह घटना हुई थी. हंगामा करने वाली महिला का नाम समांथा पामा बताया गया जा रहा है. समांथा ने एयरपोर्ट पर रेस्टोरेंट के मैनेजर को भी पेंसिल से चोट पहुंचाने का आरोप है. अश्लील और हिंसक हरकतों के बाद स्थानीय पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया. लेकिन यह बात साफ नहीं हो पाई है कि महिला ने इस तरह की हरकतें क्यों की. क्या महिला किसी बीमारी से जूझ रही थी. पुलिस के मुताबिक महिला किसी मानसिक बीमारी का शिकार हो सकती है.

यह भी पढ़ें: मुझे अच्छे नंबरों से पास कर देना वरना..छात्रों ने पास होने के लिए आंसर शीट में लिखा कुछ ऐसा कि नहीं रुकेगी आपकी हंसी