Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले इलेक्शन कमिश्नर अरुण गोयल ने दिया इस्तीफा

लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने इस्तीफा दे दिया है। जिसे राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 09 Mar 2024 09:30 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 09 Mar 2024 09:30 PM (IST)

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले इलेक्शन कमिश्नर अरुण गोयल ने दिया इस्तीफा
इलेक्शन कमिश्नर अरुण गोयल ने इस्तीफा दिया।

एएनआई, नई दिल्ली। Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने इस्तीफा दे दिया है। जिसे राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है। गोयल का कार्यकाल 2027 तक था। अरुण गोयल के जाने के बाद अब चुनावी निकाय के एकमात्र सदस्य के रूप में सिर्फ मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार रह जाएंगे।

अरुण गोयल का इस्तीफा ऐसे समय में आया है। जब फरवरी में चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे की सेवानिवृत्ति के बाद तीन सदस्यीय आयोग में पहले से ही दो सदस्य रह गए थे।

अरुण गोयल के इस्तीफा से उठे सवाल

अरुण गोयल के अचानक इस्तीफे ने सवाल खड़े कर दिए हैं। इसके समय और अंतर्निहित कारणों को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं, क्योंकि उनके कार्यकाल में तीन वर्ष बाकी थे। इलेक्शन कमीशन में अपनी भूमिका से हटने का अरुण का निर्णय एक महत्वपूर्ण मोड़ पर आया है। जब देश लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रहा है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह