बचपन में आपने भी “सांप-सीढ़ी” का खेल जरूर खेला होगा. पासा फेंका, गोटी बढ़ाई और सांप से बचते-बचते सीढ़ियों के सहारे जीत तक पहुंचे. लेकिन जरा सोचिए, अगर इस खेल में दिखने वाले सांप खिलौने नहीं बल्कि असली और खतरनाक हों तो क्या होगा? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इसी खतरनाक कल्पना को हकीकत में बदलता दिख रहा है. यहां कुछ युवक मजे-मजे में ऐसा खेल खेल रहे हैं, जिसे देखकर अच्छे-अच्छों के रोंगटे खड़े हो जाएं.
असली सांपों के साथ खेला जा रहा ‘सांप-सीढ़ी’
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ युवक जमीन पर बने सांप-सीढ़ी जैसे बोर्ड के आसपास बैठे हैं. लेकिन इस खेल की सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि इसमें इस्तेमाल हो रहे सांप असली हैं. बोर्ड पर जहां-जहां सांप की जगह होती है, वहां असली जिंदा सांप रखे गए हैं.
अजगर से लेकर जहरीले सांप तक मौजूद
वीडियो में साफ दिखता है कि वहां सिर्फ छोटे-मोटे सांप नहीं, बल्कि बड़े और खतरनाक सांप भी मौजूद हैं. इनमें अजगर जैसे विशाल सांप भी शामिल हैं, जो किसी भी वक्त हमला कर सकते हैं. ऐसे में ये खेल महज खेल नहीं, बल्कि मौत को दावत देने जैसा नजर आ रहा है.
पासा फेंकते ही बढ़ जाता है खतरा
जैसे ही खिलाड़ी पासा फेंकते हैं और अपनी चाल चलते हैं, उनका हाथ उन सांपों के बेहद करीब पहुंच जाता है. एक छोटी सी गलती या अचानक हरकत उन्हें सीधे खतरे में डाल सकती है. बावजूद इसके, वीडियो में लोग इसे मजे-मजे में खेलते दिख रहे हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लाखों लोग इसे देख चुके हैं और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कोई इसे ‘पागलपन’ बता रहा है, तो कोई ‘हिम्मत से ज्यादा बेवकूफी’ कह रहा है.
यह भी पढ़ें: Viral Video: कार चला रहीं दीदी ने ठोक दी बाइक, फिर सड़क पर जमकर हुआ कलेश; वीडियो वायरल
यूजर्स बोले- ये खेल नहीं, खतरे से खेलना है
वीडियो पर कमेंट करते हुए कई यूजर्स ने कहा कि “यह खेल नहीं, जान जोखिम में डालना है.” वहीं कुछ लोग इसे एडवेंचर का नाम दे रहे हैं, लेकिन ज्यादातर लोगों का मानना है कि ऐसी हरकतें कभी भी बड़े हादसे में बदल सकती हैं. जानकारों के मुताबिक, जंगली और जहरीले सांपों के इतने करीब जाना बेहद खतरनाक होता है. ये किसी भी वक्त हमला कर सकते हैं और कई बार उनका जहर जानलेवा साबित होता है. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा…ये लोग मौत का खेल खेल रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Viral video: अरे, यह तो प्लेटफॉर्म ही चलने लगा! रेलवे ट्रैक का यह वीडियो उड़ा रहा हर किसी के होश




.jpg)
