Delhi Airport Missing Stray Dogs: दिल्ली एयरपोर्ट पर रहने वाले दो आवारा कुत्ते “ढोलू और कद्दू” इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बन गए हैं. आमतौर पर लोग एयरपोर्ट से जुड़ी खबरों में फ्लाइट, सुरक्षा या सुविधाओं की बात करते हैं, लेकिन इस बार मामला जानवरों से जुड़ा है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.
कई यात्रियों और सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि ये दोनों कुत्ते लंबे समय से एयरपोर्ट के आसपास रहते थे और वहां आने-जाने वाले लोगों के बीच काफी जाने-पहचाने थे, लेकिन अचानक इनके गायब होने की खबर सामने आई. इसके बाद लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए. धीरे-धीरे यह मामला इतना बढ़ गया कि एयरपोर्ट प्रशासन को खुद सामने आकर सफाई देनी पड़ी.
क्या है पूरा मामला?
सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने दावा किया कि ढोलू और कद्दू अचानक एयरपोर्ट से गायब हो गए हैं. इस पर शक जताया गया कि शायद इन्हें वहां से हटाया गया है. जानवरों के अधिकारों के लिए काम करने वाली एक एक्टिविस्ट प्रियांशी ने इस मुद्दे को और तेज कर दिया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट लिखकर एयरपोर्ट प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट के दावे सही नहीं हैं और CCTV में देखा गया है कि कुछ लोग कुत्तों को वहां से ले जा रहे हैं. उनकी इस पोस्ट के बाद बहुत से लोगों ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी और एयरपोर्ट से जवाब मांगा.
No bites happened. And the brown dog (Dholu/brownie) is not back yet. They claim they have got to know kaddu is missing from social media. Really? Then why are your contractors captured in CCTV removing the dogs? God!@DelhiAirport authorities are more shameless than I thought!
— Priyanshi (@pricatttt) April 7, 2026
यह भी पढ़ें – Viral Video: पूजा के नाम पर गंगा नदी में कपड़े और पॉलीथिन डालने लगी महिला, वीडियो देख खौल उठेगा खून
दिल्ली एयरपोर्ट को देना पड़ा जवाब
बढ़ते विवाद को देखते हुए दिल्ली एयरपोर्ट ने भी सोशल मीडिया पर एक लंबा बयान जारी किया. एयरपोर्ट प्रशासन ने कहा कि वहां कई आवारा कुत्ते रहते हैं, जिनका ध्यान रखा जाता है और उन्हें खाना भी दिया जाता है. उन्होंने बताया कि इन कुत्तों की देखभाल पशु चिकित्सकों के नियमों के अनुसार की जाती है ताकि वे स्वस्थ और शांत रहें. ढोलू के बारे में उन्होंने कहा कि उसने हाल ही में दो लोगों को काट लिया था और उसमें आक्रामक व्यवहार देखा गया था. इसके बाद उसे सावधानी से संभाल कर शांत किया गया और फिर उसी इलाके में वापस छोड़ दिया गया. कद्दू के बारे में एयरपोर्ट ने कहा कि उन्हें भी सोशल मीडिया के जरिए ही पता चला कि वह 26 मार्च से दिखाई नहीं दे रहा है, और वे उम्मीद करते हैं कि वह सुरक्षित होगा.
We would like to share an important update and clarification regarding the dogs around Delhi Airport. (1/6)
— Delhi Airport (@DelhiAirport) April 7, 2026
क्यों ट्रेंड कर रहे ये दो डॉग्स?
एयरपोर्ट के इस जवाब के बावजूद सोशल मीडिया पर बहस खत्म नहीं हुई. कई लोगों ने एयरपोर्ट के दावों पर सवाल उठाए. कुछ यूजर्स ने कहा कि उन्होंने खुद इन कुत्तों के साथ समय बिताया है और वे कभी आक्रामक नहीं लगे. कुछ ने यह भी बताया कि वे अक्सर इन कुत्तों को खाना खिलाते थे और वे बहुत शांत स्वभाव के थे. दूसरी ओर, कुछ लोगों ने यह भी पूछा कि अगर कुत्ते आक्रामक थे, तो उनके साथ क्या कदम उठाए गए और क्या उन्हें सही तरीके से संभाला गया.
Kaddu doesn’t even have teeth.
How could he bite?He’s one of the oldest, gentlest dogs at the airport.
Yet he was picked up with rods and displaced somewhere… to die?He is still missing.
What did he ever do to deserve this?@gupta_rekha @BJP4Delhi @AAI_Official…— Tanya (@SnooopSnoopy) April 4, 2026
सोशल मीडिया पर उठे सवाल
इस पूरे मामले ने एक बड़ी बहस को शुरू कर दिया है. जिसमें एक तरफ लोगों की सुरक्षा का सवाल है, खासकर जब कुत्तों के काटने की घटनाएं सामने आती हैं. वहीं दूसरी तरफ जानवरों के प्रति संवेदनशीलता और उनके अधिकारों की भी बात है.
Kaddu is a gentle, old, toothless dog who has called Delhi Airport home for 14 years. Since 26 March, she has been missing after being taken from the MLCP building by JK Sanitation workers, a @GMR_Airports vendor.
For 9 days, @DelhiAirport has refused to share CCTV footage or… pic.twitter.com/8NAvv5iKg4
— yash saghal (@YSaghal) April 5, 2026
यह भी पढ़ें – Viral Video: रात 12 बजे ट्रैफिक में लैपटॉप पर काम करता दिखा शख्स, यूजर्स बोले- रोमांस नहीं फाइनेंस चल रहा है





