Film Producer Jaffer Sadiq Medicine Smuggling Case Replace | NCB DMK | 2000 करोड़ की ड्रग्स की स्मगलिंग करने वाला प्रोड्यूसर गिरफ्तार: चार महीने से NCB ढूंढ रही थी, श्रीलंका में ड्रग्स बेचने की तैयारी थी

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

साउथ फिल्म इंडस्ट्री में प्रोड्यूसर और पॉलिटिक पार्टी द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK) के पूर्व कार्यकर्ता रहे जफर सादिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके ऊपर विदेश में 2000 करोड़ रुपए की ड्रग्स की स्मगलिंग करने का आरोप है। 4 महीने से उनकी तलाश कर रही NCB (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) ने शनिवार को जफर को गिरफ्तार किया।

जफर ने अब तक कुल 3 फिल्में बनाई हैं। उनकी चौथी फिल्म इसी महीने रिलीज होनी है।

जफर ने अब तक कुल 3 फिल्में बनाई हैं। उनकी चौथी फिल्म इसी महीने रिलीज होनी है।

इंडिया-ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड ड्रग्स ट्रैफिकिंग नेटवर्क का सरगना है जफर
NCB के मुताबिक इंडिया-ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड ड्रग्स ट्रैफिकिंग नेटवर्क का सरगना है। उसने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को 2000 करोड़ रुपए की ड्रग्स स्मगल की है। NCB के एक वरिष्ठ अधिकारी की मानें तो जफर ने विदेश में कुल 45 बार में 3,500 किलो स्यूडोफेड्रिन बेचा है।

श्रीलंका में की जानी थी तस्करी
मदुरै में दो रेल यात्रियों और चेन्नई के एक डंप यार्ड से 180 करोड़ रुपए की मेथामफेटामाइन जब्त करने के एक हफ्ते बाद अधिकारियों ने जफर की गिरफ्तारी की। बताया जा रहा है कि जफर श्रीलंका में इस ड्रग्स की तस्करी करने की तैयारी कर रहा था।

तमिलनाडु के चीफ मिनिस्टर एम के स्टालिन के साथ जफर सादिक।

तमिलनाडु के चीफ मिनिस्टर एम के स्टालिन के साथ जफर सादिक।

BJP स्टेट चीफ अन्नामलाई ने DMK पर साधा निशाना
इस ड्रग बस्ट पर बीजेपी के स्टेट चीफ के अन्नामलाई ने DMK को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि तमिल नाडु देश की ड्रग कैपिटल बन चुकी है। अन्नामलाई ने कहा, ‘इंटरनेशनल ड्रगलॉर्ड और DMK कार्यकार्ता जफर सादिक भगौड़े हैं। एनसीबी DMK पदाधिकारियों के घरों पर छापेमारी कर रही है। अन्नामलाई ने एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा, ‘पहले तमिलनाडु के रास्ते में होकर गुजरात के तट पर पहुंचा 1,200 करोड़ रुपए का मेथामफेटामाइन पकड़ा गया था और आज मदुरै में राजस्व खुफिया निदेशालय द्वारा 30 किलोग्राम मेथामफेटामाइन पकड़ा गया।’

इस इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट से जुड़े तीन अन्य लोगों को हाल ही में NCB ने दिल्ली से गिरफ्तार किया था। अमेरिका की फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन भी इस ड्रग्स जांच में भारतीय एजेंसी का सहयोग कर रही है।

अपने बैनर तले बन रही चौथी फिल्म 'VR07' की टीम के साथ सादिक। (दाएं से पहला)

अपने बैनर तले बन रही चौथी फिल्म ‘VR07’ की टीम के साथ सादिक। (दाएं से पहला)

इसी महीने रिलीज हाेनी है चौथी फिल्म
सादिक ने अब तक अपने बैनर JSM पिक्वर्स के तहत ‘इराइवन मिगा पेरियावन’, ‘मायावलाई’, और ‘मंगई’ जैसी तीन फिल्में बनाई हैं। उनकी चौथी फिल्म ‘VR07’ इसी महीने रिलीज होनी है। इस फिल्म में वसंत रवि और मेहरीन पीरजादा लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इसे डायरेक्ट किया है सबरीश नंदा ने।