Chhattisgarh: किसान महासम्मेलन शुरू, मंच पर राजनाथ सिंह सहित सीएम विष्‍णुदेव साय के साथ कई मंत्री मौजूद

Kisan Mahasammelan in Chhattisgarh: राजधानी में आज आयोजित होने जा रहे किसान महासम्मेलन (Kisan Mahasammelan) में शामिल होने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रायपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर एयरपोर्ट पर उनका स्‍वागत किया।

By Sandeep Tiwari

Publish Date: Fri, 08 Mar 2024 02:59 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 09 Mar 2024 03:03 PM (IST)

Chhattisgarh: किसान महासम्मेलन शुरू, मंच पर राजनाथ सिंह सहित सीएम विष्‍णुदेव साय के साथ कई मंत्री मौजूद

HighLights

  1. लोकसभा के चुनाव से पहले किसानों को एकजुट करने में जुटी भाजपा
  2. किसान महासम्मेलन पर भाजपा किसान मोर्चा रायपुर व भाजपा ग्रामीण की बैठक

रायपुर, राज्य ब्यूरो। Kisan Mahasammelan in Chhattisgarh: राजधानी में आज आयोजित होने जा रहे किसान महासम्मेलन (Kisan Mahasammelan) में शामिल होने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रायपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, डिप्‍टी सीएम विजय शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने रायपुर एयरपोर्ट पर उनका स्‍वागत किया। राजधानी के साइंस कालेज मैदान में नौ मार्च को होने जा रहे किसान महासम्मेलन में डेढ़ लाख से अधिक किसान जुटेंगे।

— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) March 9, 2024

मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने किसान सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए कहा, भारतीय जनता पार्टी किसानों की पार्टी है। 75 साल में ज्यादातर कांग्रेस की सरकार रही, लेकिन किसानों के लिए कुछ नहीं किया। भाजपा ने किसानों की आय दोगुना करने के लिए योजनाओं की शुरुआत की है।

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, मोदी जी के नेतृत्व में किसानों के कल्याण के लिए जो कार्य हो रहे हैं उसी वजह से यह किसान सम्मेलन नहीं किसान महाकुंभ बन गया है। किसानों को भारत रत्न देने का काम किसी ने अगर किया है तो वह मोदी सरकार ने किया है।

भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष किरण देव सिंह ने किसान सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए कहा, मोदी जी ने गारंटी दी थी जब छत्तीसगढ़ में सरकार बनेगी तो सुरक्षा और न्याय देने का काम भाजपा सरकार करेगी। मोदी सरकार ने किसानों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं शुरू की है। इस नंबर पर 9090902024 मिस काल कर अपना सुझाव केंद्रीय नेतृत्व को भेजे।

उपमुख्‍यमंत्री विजय शर्मा ने कहा, दो बात बहुत फेमस हो गई है। पहला विष्णु सरकार पालनहारी सरकार है, दूसरा बहुत ही सरल सरकार है।

डिप्‍टी सीएम अरुण साव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, आज छत्तीसगढ़ के गांव, गरीब, किसान के बेहतरी के लिए विष्णुदेव सरकार काम कर रही है। गांव, गरीब और किसान की चिंता केवल भाजपा सरकार कर रही है।

छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा, मोदी जी के गारंटी के तहत माननीय रक्षा मंत्री जी आज 13,000 करोड़ रूपए से ज्यादा किसानों को उपहार देने जा रहे हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    वर्ष 2007 में दिल्‍ली की भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता में पोस्‍ट ग्रैजुएट डिप्‍लोमा किया है। अध्‍ययन के बाद मैंने दिल्‍ली में अलग-अलग संस्‍थानाें में दो वर्ष सेवा दी। इसके बाद मैंने हिंदुस्‍तान न्‍यूजपेपर मे