Siddhant Chaturvedi had rejected Brahmastra Half 1 Shiva, Says- after this i used to be black listed by casting administrators | सिद्धांत चतुर्वेदी ने ठुकरा दिया था ‘ब्रह्मास्त्र’ का ऑफर: बोले- इसके बाद मैं कास्टिंग सर्किट में बदनाम और ब्लैक लिस्टेड हो गया था
5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी ने 2019 में फिल्म ‘गली बॉय’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। हालिया इंटरव्यू में सिद्धांत ने खुलासा किया कि उन्हें रणबीर कपूर स्टारर ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट 1’ ऑफर हुई थी। सिद्धांत ने इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था जिसके बाद उन्हें कई कास्टिंग प्रोफेशनल्स का क्रिटिसिज्म झेलना पड़ा था।

रणबीर-आलिया स्टारर ‘ब्रह्मास्त्र’ साल 2022 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 435 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
अधूरी स्क्रिप्ट को लेकर श्योर नहीं थे सिद्धांत
द लल्लनटॉप को दिए एक इंटरव्यू में सिद्धांत ने कहा, ‘एक कास्टिंग डायरेक्टर की तरफ से मुझे फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में एक रोल ऑफर किया गया था, पर इसके लिए मुझे कोई स्क्रिप्ट या ऑडिशन नहीं दिया गया। यह कैरेक्टर एक मार्शल आर्टिस्ट का था, जो एक आश्रम में रहता है। मेकर्स ने मुझे बताया कि यह एक बड़े बजट की VFX बेस्ड फिल्म है जिसे बनने में 5 साल लगेंगे।’
कास्टिंग डायरेक्टर मुझ पर खूब चिल्लाया- सिद्धांत
सिद्धांत ने आगे बताया, ‘मैं ‘ब्रह्मास्त्र’ की अधूरी स्क्रिप्ट के चलते फिल्म में अपने रोल को लेकर श्योर नहीं था। ऐसे में मैंने इस ऑफर को रिजेक्ट कर दिया। मैंने कास्टिंग डायरेक्टर से कहा कि मैं यह फिल्म नहीं कर पाऊंगा तो वो मुझ पर खूब चिल्लाया। बाेला- क्या पागल है ? धर्मा के साथ है। 3 फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट है। इसके जवाब में मैंने उससे कहा कि जिस फिल्म में अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट साथ होंगे। वहां मुझे कौन देखेगा?’

सिद्धांत ने 2019 में रिलीज हुई रणबीर-आलिया स्टारर ‘गली बॉय’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसमें उन्होंने MC शेर नाम का किरदार निभाया था।
कास्टिंग सर्किट में बदनाम हो गए थे सिद्धांत
इस फिल्म के लिए सिलेक्ट होने के बाद भी सिद्धांत ने इसे रिजेक्ट कर दिया। इसके बाद कास्टिंग सर्किट वालों ने सिद्धांत को ब्लैक लिस्टेड कर दिया। वो बोलते थे कि ये लड़का तो पागल है। सिलेक्ट होकर ना बोल देता है। सिद्धांत काफी बदनाम हो गए थे और लोग उन्हें एरोगेंट समझते थे।
बाद में ‘ब्रह्मास्त्र’ से हटा दिया गया वो रोल
सिद्धांत ने आगे बताया कि बाद में फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ से वो पार्ट ही एडिट कर दिया गया जो उन्हें ऑफर किया गया था। इसी दौरान सिद्धांत को उनकी डेब्यू फिल्म ‘गली बॉय’ ऑफर हुई थी, जिसे उन्होंने एक्सेप्ट किया। अब सिद्धांत को लगता है कि जो भी हुआ सही हुआ।

सिद्धांत की हालिया रिलीज फिल्म ‘खो गए हम कहां’ है जिसमें वो अनन्या पांडे और आदर्श गौरव के साथ नजर आए हैं।
2016 में टीवी से किया था एक्टिंग डेब्यू
सिद्धांत ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2016 में टीवी शो ‘लाइफ सही है’ से की थी। इसके बाद वो वेब सीरीज ‘इनसाइड एज’ में नजर आए। 2019 में ‘गली बॉय’ से बॉलीवुड डेब्यू करने वाले सिद्धांत ने अब तक ‘बंटी और बबली 2’, ‘गहराईयां’, ‘फोन भूत’ और ‘खो गए हम कहां’ जैसी फिल्में की हैं। उनकी अगली फिल्म ‘युधरा’ है।

