Financial institution Vacation: मार्च में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, 5 रविवार के अलावा अलग-अलग राज्यों पर 7 दिन नहीं होगा काम
Financial institution Vacation in March 2024: रिजर्व बैंक के कैलेंडर के अनुसार, मार्च में 5 रविवार और दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा सात दिन अलग-अलग राज्यों में बैंकों में अवकाश रहेगा। 25 मार्च को होली पर देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
By Kushagra Valuskar
Publish Date: Solar, 25 Feb 2024 05:00 PM (IST)
Up to date Date: Solar, 25 Feb 2024 05:00 PM (IST)
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Financial institution Vacation in March 2024: मार्च से पहले आगामी बैंक छुट्टियों के बारे में पता होना जरूरी है, ताकि समय से पहले अपने काम निपटा लिए जाएं। अगले महीने 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें सार्वजनिक अवकाश, क्षेत्रीय अवकाश, दूसरे व चौथा शनिवार और रविवार शामिल हैं। भारतीय रिजर्व बैंक और राज्य सरकारें छुट्टियां निर्धारित करती हैं।
रिजर्व बैंक के कैलेंडर के अनुसार, मार्च में 5 रविवार और दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा सात दिन अलग-अलग राज्यों में बैंकों में अवकाश रहेगा। 25 मार्च को होली पर देशभर में बैंक बंद रहेंगे। वहीं, 29 मार्च को गुड फ्राइडे पर बैंकों में कामकाज नहीं होगा। ऐसे में अगर आपके बैंक से जुड़ा कोई काम है, तो इन छुट्टियों के दिनों को छोड़कर बैंक जा सकते हैं।
मार्च 2024 बैंक हॉलिडे
ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए काम निपटा सकेंगे
बैंकों की छुट्टी के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग और एटीएम के जरिए पैसे का लेनदेन या अन्य काम कर सकते हैं। मार्च में 9 दिन शेयर मार्केट में कारोबार नहीं होगा।


