क्रिकेट के मैदान में आपने अक्सर खिलाड़ियों की या तो जुबानी जंग देखी होगी या फिर बल्ले और गेंद से एक दूसरे को मुंहतोड़ जवाब देते देखा होगा. क्रिकेट के मैदान पर अक्सर माहौल गर्मा जाता है और जो कि खेल की सेहत के लिए अच्छा भी है, मुंहजोरी होने के बाद खिलाड़ी और ज्यादा जोश से खेलते हैं जिससे दर्शकों को ज्यादा मनोरंजन मिलता है. लेकिन दर्शकों को क्या पड़ी है जो वो दीर्घा में बैठे लठ तुड़वा रहे हैं और कपड़े फटवा रहे हैं.
जी हां, हाल ही में ECL क्रिकेट लीग का फाइनल हुआ जिसमें एक और खिलाड़ी गेंद और बल्ले से जंग लड़ रहे थे तो वहीं दूसरी ओर दर्शक दीर्घा में एक शख्स और गार्ड के बीच बुरी तरीके से कुटाई हो का कार्यक्रम चालू था. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और यूजर्स अब इस वीडियो पर रिएक्शन दे रहे हैं.
ECL फाइनल में दर्शक और गार्ड के बीच जमकर चले लात घूंसे
आपको बता दें कि हाल ही में 5 मार्च से ECL (Entertainers Cricket League) का आयोजन दिल्ली के इंद्रा गांधी स्टेडियम में किया गया था. इसका फाइनल 16 मार्च को खेला गया जिसमें चेन्नई स्मैशर्स और बैंगलोर बैशर्स की टीमें आमने-सामने थीं. इसी मैच के दौरान एक दर्शक वहां मौजूद एक गार्ड से किसी बात को लेकर भिड़ गया, बस फिर क्या था, शुरू हुई कुटाई और दोनों ने एक दूसरे पर जमकर हाथ साफ किया. उधर से गार्ड शख्स पर मुक्के बरसा रहा था तो इधर शख्स भी गार्ड के मुंह और सिर पर लगातार चांटे बरसाते हुए अपना बचाव कर रहा था. इस दौरान गार्ड ने खुद को बचाने के लिए शख्स की टी शर्ट को निशाना बनाया और उसे जकड़ लिया. लेकिन शख्स भी कहां रुकने वाला था, उसने मैदान में अपनी टीशर्ट ही उतार दी और गार्ड की कुटाई जारी रखी.
Kalesh b/w a Security Guy and a Fan during ECL Final Match:
pic.twitter.com/YwjvKp9kiu
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) March 18, 2025
इस तरह लगा युद्ध को विराम
यह संग्राम चल ही रहा था कि वहां आए गार्ड के साथी ने इस युद्ध को विराम दिया और मामले को शांत करवाया. लेकिन तब तक गार्ड और शख्स दोनों एक दूसरे पर अपना गुस्सा निकाल चुके थे. एक तरफ चौके और छक्कों की बरसात हो रही थी तो वहीं दूसरी और चांटे और मुक्कों का मुकाबला चल रहा था. दर्शक भी अपना ध्यान मैच से हटाकर लड़ाई कर रहे इन लोगों की तरफ लगाने लगे. तब फिर किसी तरह से इस झगड़े को सुलझाया गया.
यूजर्स ने लिए मजे
वीडियो को @gharkekalesh ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स से शेयर किया है जिसे अब तक 3 लाख 26 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…ये लड़ाई नहीं थी, ये तो बहाना था टी शर्ट लेने का. एक और यूजर ने लिखा…क्रिकेट और रेसलिंग एक साथ चल रही है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…क्रिकेट भूलो, असली मुकाबला तो दर्शक दीर्घा में चल रहा है.
यह भी पढ़ें: वडोदरा में लोगों को कुचलने वाला सनकी क्यों चिल्ला रहा था Another Round? फिल्म से जुड़ा है कनेक्शन



.jpg)

