होली की खुशियों के बीच अयान मुखर्जी पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता देब मुखर्जी का हुआ निधन

होली की खुशियों के बीच अयान मुखर्जी पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता देब मुखर्जी का हुआ निधन


Deb Mukerji Passes Away: गुजरे जमाने के एक्टर, जाने-माने निर्देशक अयान मुखर्जी के पिता और अभिनेत्री काजोल के चाचा देब मुखर्जी का निधन हो गया है. 83 साल के देब मुखर्जी पिछले कुछ समय से काफी बीमार थे और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. वहीं आज होली की सुबह उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया.

देब मुखर्जी के एक करीबी रिश्तेदार ने एबीपी न्यूज को‌ फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि उनका निधन आज सुबह उनके मुंबई स्थित घर पर तकरीबन सुबह 7.30 बजे के करीब सोते हुए ही हुआ. देब मुखर्जी का अंतिम संस्कार आज शाम 4.00 बजे मुम्बई के विले पार्ले के पवन हंस श्मशान गृह में किया जाएगा.

होली की खुशियों के बीच अयान मुखर्जी पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता देब मुखर्जी का हुआ निधन

‘नॉर्थ बॉम्बे सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल’ का आयोजन करते आ रहे थे देब
बता दें कि कई सालों से देब मुखर्जी ‘नॉर्थ बॉम्बे सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल’ का आयोजन करते आ रहे थे जिसे मुंबई के सबसे बड़े दुर्गोत्सव के रूप में जाना जाता था. उनके साथ काजोल और रानी मुखर्जी इस पूजा के आयोजन में उनकी मदद करती नजर आती थीं. मुंबई के सबसे बड़े दुर्गोत्सव में हर साल बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियां शामिल होने आती हैं.

Rani Mukherjee, Kajol, Tanisha, Sharbani , Samrat Mukherjee, Deb Mukherjee  At Durja Puja 2024 - YouTube

काजोल के बहुत करीब थे देब मुखर्जी
देब मुखर्जी के भाई जॉय मुखर्जी भी एक्टर थे और उनके दूसरे भाई शोमू मुखर्जी की शादी अभिनेत्री काजोल की मां तनूजा से हुई थी. काजोल उन्हीं की बेटी हैं. दुर्गा पूजा के दौरान देबू को काजोल को अक्सर दुलार करते देखा जाता था.

Preview

Preview

कई फिल्मों में दिखे देब मुखर्जी
60 और 70 के दशक में देब मुखर्जी ने कई फिल्मों में काम किया था,मगर उन्हें खास सफलता नहीं मिली थी. वे कराटे (1983), बातों बातों में (1979), मैं तुलसी तेरे आंगन की (1978), हैवान (1977), किंग अंकल (1993), बंधु (1992), आंसू बने अंगारे (1993), ममता की छांव में (1989) और गुरु हो जा शुरू (1979) जैसी फिल्मों में नजर आए.

ये भी पढ़ें: Celebs Holi Wishes 2025: ‘कुछ त्योहार सिर्फ मनाए नहीं जाते, जिए जाते हैं’, अक्षय कुमार से माधुरी दीक्षित तक ने यूं दी होली की बधाई