Nationwide Creators Award 2024: विजेताओं के साथ पीएम मोदी का रोचक संवाद, देखिए मजेदार वीडियो

राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में हुए कार्यक्रम में पीएम मोदी ने 23 रचनाकारों को नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड से सम्मानित किया।

By Arvind Dubey

Publish Date: Fri, 08 Mar 2024 11:31 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 08 Mar 2024 11:31 AM (IST)

National Creators Award 2024: विजेताओं के साथ पीएम मोदी का रोचक संवाद, देखिए मजेदार वीडियो
यह सामाजिक परिवर्तन, पर्यावरणीय, शिक्षा और गेमिंग जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्टता को पहचानने की एक पहल है।

एजेंसी, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रावर को पहले राष्ट्रीय रचनाकार पुरस्कार प्रदान किए। राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में हुए कार्यक्रम में पीएम मोदी ने 23 रचनाकारों को नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड से सम्मानित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने हर विजेता के साथ रोचक संवाद किया। यहां देखिए वीडियो

कीर्तिका गोविंदासामी को सर्वश्रेष्ठ कहानीकार का पुरस्कार प्रदान किया गया।

रणवीर अल्लाहबादिया (बीयरबाइसेप्स) को डिसरप्टर ऑफ द ईयर का पुरस्कार प्रदान किया।

पंक्ति पांडे को पसंदीदा ग्रीन चैंपियन पुरस्कार प्रदान किया गया।

जया किशोरी को सामाजिक परिवर्तन के लिए सर्वश्रेष्ठ रचनाकार का पुरस्कार प्रदान किया गया।

मैथिली ठाकुर को वर्ष के सांस्कृतिक राजदूत का पुरस्कार प्रदान किया गया।

जान्हवी सिंह को हेरिटेज फैशन आइकन अवार्ड प्रदान किया गया।

श्रद्धा को सबसे रचनात्मक रचनाकार-महिला पुरस्कार प्रदान किया गया।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की