ट्रेन हाईजैक के बाद पाकिस्तान में सुसाइ़ड अटैक, हमलावर ने खुद को बम से उड़ाया
[ad_1]
पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार (13 मार्च, 2025) को दावा किया कि उसने खैबर पख्तूनख्वा के दक्षिणी वजीरिस्तान जिले में फ्रंटियर कोर शिविर के पास आत्मघाती बम हमले में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के 10 आतंकवादियों को मार गिराया है. यह जानकारी जियो न्यूज ने दी.
पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के अनुसार, आतंकियों ने जंडोला चेकपोस्ट पर हमला करने की कोशिश की. इसी दौरान, एक आत्मघाती हमलावर ने फ्रंटियर कोर कैंप के पास एक वाहन में विस्फोट कर खुद को उड़ा लिया.
[ad_2]

