CM Dr. Mohan Yadav : मुख्यमंत्री डा मोहन यादव सिंगरौली में करेंगे रोड शो
CM Dr. Mohan Yadav : कार्यक्रम में शहरी आजीविका मिशन और अन्य योजना के हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण करेंगे।
By Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Thu, 07 Mar 2024 01:38 PM (IST)
Up to date Date: Thu, 07 Mar 2024 01:40 PM (IST)

CM Dr. Mohan Yadav : नई दुनिया प्रतिनिधि, सिंगरौली। मुख्यमंत्री डा मोहन यादव गुरुवार को एक दिवसीय प्रवास पर सिंगरौली आएंगे। वे सिंगरौली में जनआभार यात्रा में शामिल होंगे। इसके बाद वे एनसीएल मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मेलन में मुख्यमंत्री संबल योजना के हितग्राहियों को वर्चुअल माध्यम से हितलाभ का वितरण करेंगे।
चित्रकूट के घाट पर, भई संतन की भीर
तुलसीदास चंदन घिसें, तिलक देत रघुवीर
चित्रकूट वह पवित्र भूमि है, जहां भगवान श्रीराम ने वनवास के साढ़े 11 वर्ष व्यतीत किये। ऐसे पवित्र धाम को मैं प्रणाम करता हूं : CM@DrMohanYadav51 pic.twitter.com/xSk3KZGO9I
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) March 7, 2024
मुख्यमंत्री सुबह सतना जिले के चित्रकूट पहुंचे। यहां वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्चुअल माध्यम से श्रीराम पथ गमन योजना के निर्माण कार्यों के शिलान्यास समारोह में शामिल हुए हैं। वे दोपहर में सिंगरौली पहुंचेंगे और ग्राम हर्रई से जनआभार यात्रा का शुभारंभ करेंगे।
वे विभिन्न वर्गों और समुदायों व संगठनों के प्रतिनिधियों से भेंट करते हुए एनसीएल मैदान बैढ़न पहुंचेंगे और यहां आमसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के दौरान वे 229.55 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कार्यक्रम में शहरी आजीविका मिशन और अन्य योजना के हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण करेंगे।


