Gwalior Information: केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा ग्वालियर में एयर टर्मिनल नए कीर्तिमान के रूप में स्थापित होने जा रहा

Gwalior Information: केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा ग्वालियर में एयर टर्मिनल नए कीर्तिमान के रूप में स्थापित होने जा रहा

Gwalior Information: केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मार्च को 1800 करोड़ के 16 एयरपोर्ट का वर्चुअल लोकार्पण करने जा रहे हैं। ग्वालियर एयरपोर्ट नए कीर्तिमान के रूप में स्थापित होगा जो देश में सबसे कम समय में बनने वाला एयरपोर्ट है।

By anil tomar

Publish Date: Thu, 07 Mar 2024 11:15 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 07 Mar 2024 11:15 AM (IST)

HighLights

  1. नए एयर टर्मिनल के शुभारंभ को लेकर केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने की अफसरों के साथ बैठक
  2. बैठक में शुभारंभ की तैयारियों की समीक्षा की

Gwalior Information: ग्वालियर. नईदुनिया प्रतिनिधि। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मार्च को 1800 करोड़ के 16 एयरपोर्ट का वर्चुअल लोकार्पण करने जा रहे हैं। ग्वालियर एयरपोर्ट नए कीर्तिमान के रूप में स्थापित होगा जो देश में सबसे कम समय में बनने वाला एयरपोर्ट है। इसके अलावा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा एयरपोर्ट जेवर का भी शुभारंभ होगा। केंद्रीय मंत्री सिंधिया गुरुवार को ग्वालियर स्थित जिला कलेक्ट्रेट के सभागार में 10 मार्च को होने जा रहे एयर टर्मिनल के शुभारंभ की तैयारी की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, प्रदुम सिंह तोमर सहितग्वालियर चंबल संभाग के मंत्रीगण विधायक संभाग के आयुक्त आईजी कलेक्टर अधिकारी गण शामिल रहे। केंद्रीय मंत्री ने सभी अफसराें को नए एयर टर्मिनल के शुभारंभ पर होने वाली सभी तैयारियों को लेकर निर्देश दिए।

#WATCH ग्वालियर (मध्य प्रदेश): केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, “मैंने पूरी समीक्षा की है और मैंने लंबा वक्तव्य भी दिया है। 48 घंटे में मूल्यांकन और मूल्यांकन के साथ प्रशासनिक स्वीकृति पत्र मुआवजा के लिए कभी नहीं दिया गया है जो इस बार दिया गया है मैं मुख्यमंत्री मोहन… https://t.co/NWN85Lh1Ji pic.twitter.com/LJZ525Xleg

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 7, 2024

मीडिया से चर्चा में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, “मैंने पूरी समीक्षा की है और मैंने लंबा वक्तव्य भी दिया है। 48 घंटे में मूल्यांकन और मूल्यांकन के साथ प्रशासनिक स्वीकृति पत्र मुआवजा के लिए कभी नहीं दिया गया है जो इस बार दिया गया है मैं मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रशासन को दिल की गहराई से धन्यवाद देना चाहता हूं।…. मैंने स्वयं 12-13 गांव में प्रशासनिक स्वीकृति पत्र वितरित किए। मुआवजा राशि 20,000 से 1 लाख 25 हजार रुपए है।”

  • ABOUT THE AUTHOR

    2000 से पत्रकारिता में हूं। दैनिक जागरण झांसी, नवभारत में रिपोर्टर के रूप में काम किया है। दैनिक भास्कर भीलवाड़ा, अजमेर में रिपोर्टर रहा। 2007 से 2013 तक दैनिक भास्कर के मुरैना कार्यालय में ब्यूरो चीफ के रूप मे