Indians in Russian Military: रूस-यूक्रेन युद्ध में गई भारतीय नागरिक असफान की जान, दूतावास ने कही ये बात

दो साल से चल रहा रूस और यूक्रेन का युद्ध अपनी निर्णायक स्थिति पर नहीं पहुंच पा रहा है। दोनों देश एक-दूसरे के खिलाफ युद्ध जीतने के लिए रणनीति बना रहे हैं। इस दौरान भारतीय दूतावास ने सूचना दी है कि इस युद्ध में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Wed, 06 Mar 2024 09:44 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 06 Mar 2024 10:45 PM (IST)

Indians in Russian Army: रूस-यूक्रेन युद्ध में गई भारतीय नागरिक असफान की जान, दूतावास ने कही ये बात
रुस-यूक्रेन युद्ध भारतीय नागरिक की मौत।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। दो साल से चल रहा रूस और यूक्रेन का युद्ध अपनी निर्णायक स्थिति पर नहीं पहुंच पा रहा है। दोनों देश एक-दूसरे के खिलाफ युद्ध जीतने के लिए रणनीति बना रहे हैं। इस दौरान भारतीय दूतावास ने सूचना दी है कि इस युद्ध में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है। दूतावास की तरफ से कोशिश की जा रही है कि नागरिक का शव भारत लाया जा सके।

भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि हमें एक भारतीय नागरिक मोहम्मद असफान की दुखद मृत्यु के बारे में पता चला है। हम परिवार और रूसी अधिकारियों के संपर्क में हैं। उनके पार्थिव शरीर को भारत भेजने की कोशिश की जाएगी।

We’ve got learnt concerning the tragic loss of life of an Indian nationwide Shri Mohammed Asfan. We’re in contact with the household and Russian authorities. Mission will make efforts to ship his mortal stays to India.@MEAIndia

— India in Russia (@IndEmbMoscow) March 6, 2024

20 भारतीय नागरिकों को बचाने की कोशिश जारी

विदेश मंत्रालय की तरफ से यह जानकारी दी गई थी कि रूस सेना में भारतीय फंसे हुए हैं। उनको निकालने की कोशिश की जा रही है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि 20 लोग भारत से रूस गए थे। वह वहां रूसी सेना में बतौर सहायक या सहायक कर्मचारी के तौर पर सेवा देने गए थे। उनको वहां से बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।

रणधीर जायसवाल ने भारतीय नागरिकों से कहा है कि वह युद्ध क्षेत्र से दूरी बनाकर रखें। वह युद्ध क्षेत्र में जाने से बचें क्यों कि यह उनकी जान के लिए खतरनाक हो सकता है। हम अपने लोगों को सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन